25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशहर के सोनू हत्याकांड का खुलासा, दाे सगे भाई गिरफ्तार

दो सगे भाइयों ने मिलकर की थी सोनू की हत्या मुख्य हत्यारो की गिरफ्तार दूसरा भाई फरार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 19 Nov 2020, 9:37 PM IST

murder.jpg

murder

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बिजनाैर ( bulandshar news ) साेनू हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याराेपी का भाई अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल छुरा भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि रंजिश को लेकर उसने अपने भाई के साथ मिलकर साेनू की हत्या की थी।

यह भी पढ़ें : बुलंदशर : 24 घंटे में दाे बड़ी वारदातों के बाद सीओ निलंबित, एक ईनामी गिरफ्तार, तीसरे की चल रही तलाश

चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालुद्दीनपुर में 16 नवंबर की शाम को सोनू नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इसका भाई महिपाल फरार है। बुलंदशहर ( bulandshar ) एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि अभियुक्त ओमप्रकाश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मेरा और मेरे भाई महिपाल के गांव के रहने वाले सोनू नाम के युवक से काफी पुरानी रंजिश चली आ रही थी। सोनू गांव के पास बने नाले में रोजाना मछली पकड़ने जाता था। हम दोनों भाइयों ने योजनाबद्ध तरीके से मौका देखकर 16 नवंबर की देर शाम को सोनू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी और उसके शव को बहते नाले में डाल दिया था।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग