बुलंदशहर

Video: जान जोखिम में डालकर विशालकाय अजगर के साथ खिंचवाई सेल्फी, फिर…

Highlights- बुलंदशहर कोतवाली देहात के बलीपुर नहर स्थित हाइवे की घटना - हाइवे पार कर रहे विशालकाय अजगर को लोगों ने पकड़ा- सेल्फी खिंचवाने के लिए लगी युवकों भी भीड़
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2019, 12:09 PM IST
bulandshahr.jpg

बुलंदशहर. कोतवाली देहात के बलीपुर नहर पर हाईवे किनारे एक बार फिर से अजगर देखने को मिला है। जहां स्थानीय लोगों ने अजगर को पकड़ लिया और सेल्फी खिंचवाने लगे। उसके बाद पास में ही वन विभाग के ऑफिस पर अजगर को छोड़ दिया।

दरअसल, बुलंदशहर कोतवाली देहात मालीपुरा पास हाइवे किनारे एक अजगर रोड पार कर रहा था। उसी दौरान स्थानीय लोगों ने अजगर को देखा तो भीड़ लग गई। कुछ देर बाद कुछ स्थानीय युवकों ने अजगर को पकड़ लिया और बारी-बारी से उसके साथ सेल्फी खिंचवाने लगे। अपनी जान जोखिम में डालकर लोग अजगर को हाथ से पकड़कर फोटो खिंचवाते रहे।

इसी बीच वन विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अजगर को पकड़कर पास ही स्थित वन विभाग के कार्यालय में छोड़ दिया। स्थानीय युवक राजकुमार और शकील ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास अजगर रोड पार कर रहा था। उसी दौरान लोगों ने उसको पकड़ लिया और वन विभाग के ऑफिस में छोड़ दिया।

Published on: