3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rampur: सरकारी स्कूल में बच्चों से साफ कराया जा रहा टॉयलेट, देखें वायरल Video

Highlights- रामपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 स्थित बेसिक स्कूल का मामला- स्कूल में बच्चों से टॉयलेट साफ कराने का वीडियो हुआ वायरल- जिला अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बिठाई जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Nov 2019, 11:29 AM IST

rampur.jpg

रामपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की लाख कोशिशों के बाद भी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सरकारी स्कूलों (Government School) की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के अलावा वह सबकुछ काम कराया जाता है, जो नहीं करवाना चाहिये। इसी ताजा उदाहरण रामपुर के एक सरकारी स्कूल में देखने को मिला है। जहां पढ़ने आए स्कूली छात्रों से स्कूल कैंपस में बने टॉयलेट साफ कराए जा रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर जब स्कूल प्रिंसिपल से बात की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ बोलने से साफ इनकार कर दिया। वहीं जब जिला अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह से बात गई तो उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।

यह भी पढ़ें- दरोगा ने सीओ को सरकारी पिस्टल से दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

दरअसल, यह मामला नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 पनवडिया बेसिक स्कूल का है। जहां कैंपस में ही बने टॉयलेट को स्कूल में पढ़ने वाले छात्र साफ कर रहे हैं। 'पत्रिका' की जांच में सामने आया कि स्कूल में कोई स्वीपर तैनात नहीं है। इस कारण रोजाना स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों से ही टॉयलेट साफ कराया जाता है। इसकी पुष्टि भी टॉयलेट साफ कर रहे एक छात्र ने कैमरे के सामने की है। जब हमने इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। हालांकि बंद कमरे में इतना जरूर बताया कि यहां कोई स्वीपर नहीं है।

आरोप है कि खुद स्कूल प्रिंसिपल सभी छात्र-छात्राओं को डांट-फटकार कर कहा कि कोई भी अगर यहां पर पूछताछ करने के लिए आए तो आपको यही बताना है कि हम टॉयलेट खुद साफ करते हैं। मैडम हमसे टॉयलेट साफ नहीं करवाती हैं। इसको लेकर छात्र-छात्राएं सदमे में है। वह ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में स्वाभाविक रूप से बच्चे भी कुछ ज्यादा सच नहीं बता पाएंगे, लेकिन वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूल में बच्चों से ही टॉयलेट साफ करवाया जाता है।

वहीं, इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी का कहना है कि स्कूल में पठन-पाठन के अलावा बच्चों से कोई दूसरा काम नहीं कराया जाएगा। बच्चों से टाॅयलेट साफ करवाना गलत है। इस मामले में जांच के बाद कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Ghaziabad: प्रूदषण पर रोकथाम के लिए डीएम और एसएसपी ने मारा छापा तो मिला आपत्तिजनक सामान- देखें वीडियो