बुलंदशहर

इस सपा नेता पर लगा गोकशी के आरोपी को बचाने का आरोप, शिव सैनिकों ने काटा बवाल

सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 8:12 PM IST
Feature image

बुलंदशहर। सपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए बुलंदशहर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है। शिवसेना कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बुलंदशहर में गोकशी की घटनाएं चरम पर हैं और पुलिस भी उन पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। वहीं शिवसेना का आरोप है कि बुलंदशहर की देहात पुलिस ने बीती 26 जून को गोकशी के आरोप में मुक़दमा दर्ज किया है, जिसमें एक युवक को जेल भी भेजा जा चुका है।

शिवसेना का दावा है कि इस मुक़दमे में एक आरोपी सपा जिला अध्यक्ष हामिद अली के भाई का रिश्तेदार है, जिसे हामिद अली का सरंक्षण मिल रहा है। वहीं सपा जिला अध्यक्ष हामिद अली का दावा है कि उनका ऐसे किसी आदमी से कोई रिश्ता नहीं है जो गोकशी जैसे किसी मामले को अंजाम देता हो।

सपा जिला अध्यक्ष का यहां तक कहना है कि उन्होंने खुद बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारियों से मिलकर इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई करने की अपील की है। साथ ही हामिद ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। यह मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की साजिश है। पूरा बुलंदशहर मेरे परिवार को अच्छी तरह जानता है। मैं उच्चाधिकारियों से मांग करूंगा कि मामले की जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, जो पूरे बुलंदशहर में नजीर बने।

वहीं बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक गोकशी के इस प्रकरण में एक युवक को जेल भेजा जा चुका है और पूरे मामले में जांच चल रही है। अगर इस प्रकरण में किसी का भी नाम सामने आता है या कोई सरंक्षण देने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on: