बुलंदशहर

ससुराल पहुंचे जीजा ने रात में पत्नी की बहन के संग कर लिया एेसा काम

सुबह उठते ही पति आैर बहन को इस हाल में देखकर चौंक गर्इ महिला

2 min read
Jun 11, 2018
DEMO PIC
एक बच्चे की मां अपने से आधी उम्र के लड़के से करना चाहती है शादी, जानिए क्यों

बुलंदशहर। कहा जाता है कि जीजा आैर पत्नी की बहन का रिश्ता हंसी मजाक आैर एक दूसरे को छेड़ने का होता है, लेकिन बुलंदशहर में एक जीजा अपनी ही पत्नी की बहन को दिल दे बैठा।लेकिन पति आैर बहन की इस बात का पता पत्नी को लग गया। जिसके बाद से वह इसका विरोध करती थी।जिसके चलते पति आैर बहन ने एेसा खाैफनाक कदम उठा लिया। जिसे जानकर घर वालों के होश उड़ गये।उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हालांकि शख्स के परिजनों बेटे के हत्या का अाशंका जाहिर की है। पुलिस शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है।

शादी के कुछ दिन बाद ही शुरू हो गया था प्रेम-प्रसग

दरअसल पिलखुवा निवासी बदला हुआ नाम राजकुमार की बुलन्दशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से सात वर्ष पहले शादी हुर्इ थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही राजकुमार का अपनी पत्नी की छोटी बहन से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। जब तक घर वालों को इसकी जानकारी लगती। तब तक दोनों प्यार परवान चढ़ चुका था। दोनों ने जीने मरने की कसम खा ली थी। पता लगने पर राजकुमार की पत्नी ने इसका विरोध जताया। उसने अपनी बहन आैर पति दोनों से ही नाराजगी जतार्इ थी।

ससुराल में जाकर पत्नी की बहन संग उठा लिया ये कदम

जानकारी के अनुसार पिलखुवा निवासी राजकुमार रविवार को अपनी ससुराल आया था। यहां राजकुमार की पत्नी ने उसके आैर बहन के बीच बने प्रेम-प्रसंगाें का विरोध किया। बताया जाता है कि पत्नी का यह विरोध पति राजकुमार आैर बहन को बर्दाश्त नहीं हुआ। जब वह सुबह उठे तो महिला का पति आैर बहन दोनों ही मृत हालत में मिले। पुलिस के अनुसार दोनों जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं राजकुमार के परिजनों ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए बुलंदशहर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गर्इ है।

Published on:
11 Jun 2018 03:14 pm