3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सिंगर ने महिला के कपड़े पहनकर किया एंकर पर हमला, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

एंकर पर ये संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था आरोपी सिंगर दोस्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 11 Jun 2018, 1:27 PM IST

DEMO PIC

इस सिंगर ने महिला के कपड़े पहनकर किया एंकर पर हमला, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक सिंगर आैर एंकर की दोस्ती में एक इंनकार करने पर ही एेसी दरार आ गर्इ कि सिंगर ने महिला का रूप ले लिया। इतना ही नहीं सिंगर ने अपने एक अन्य दोस्त के साथ एंकर साथी से बदला लेने की योजना बना ली आैर फिर वारदात को अंजाम देने निकल पड़े। जिसके बाद आरोपियों ने एंकर को गाड़ी में बिठाकर अपना शिकार बनाया। जब पीड़ित जैसे तैसे कर आरोपियों से बचकर पुलिस के पास पहुंचा। तो पुलिस भी उसकी बात जानकर दंग रह गर्इ। दरअसल आरोपी सिंगर अपने साथी एंकर के साथ समलैंगिक संबंध बनाना चाहता था। लेकिन एंकर साथी इसका विरोध करता था। पुलिस ने दोनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें-देश का सबसे सस्ता फाेन देने का दावा करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स का मालिक गिरफ्तार

सिंगर आैर एंकर की एक प्रोग्राम में मुलाकात के बाद हुर्इ थी दोस्त

गाजियाबाद के मसूरी निवासी युवक माॅल्स आैर पार्टियों में एंकरिंग करता है। वह कर्इ बड़े प्रोग्रामों में भी एंकरिंग कर चुका है। इसबीच ही उसकी मुलाकात एक प्राेग्राम के दौरान मूलरूप से बुलंदशहर निवासी 22 वर्षीय युवक से हुर्इ। वह सिंगर है और कार्यक्रमों में परफार्म करता है। दोनों का मिलता जुलता काम होने के कारण दोस्ती हो गर्इ थी।अक्सर दोनों एक ही कार्यक्रम में जाने लगे।

यह भी पढ़ें-भाजपा नेताआें ने अब किया एेसा काम खड़ी हो सकती है योगी के लिए मुश्किल

सिंगर बनाता था समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव

पुलिस के अनुसार सिंगर आैर एंकर युवक की दोस्ती अच्छी हो गर्इ थी। इसबीच ही सिंगर ने एंकर शख्स से समलैंगि संबंध बनाने के लिए दबाव दिया। एंकर युवक के विरोध करने पर आरोपी सिंगर ने उसकी महिला साथी से बात करने पर एतराज जताया। लेकिन एंकर अपनी महिला मित्र से लगातार बात करता था। साथ ही सिंगर के समलैंगिक संबंध बनाने को लेकर दबाव की वजह से दूरी बनाने लगा। यहीं सिंगर को नागवार लगा आैर फिर उसने दो दोस्तों के संग एंकर की हत्या करने की योजना बना ली।

यह भी पढ़ें-कर्ज चुकाने के लिये ट्रक मालिक ने रच डाली एेसी भयानक साजिश, सच जानकर दंग रह गए लोग

महिला के कपड़े पहनकर गाड़ी में बैठे सिंगर ने एेसे किया दोस्त पर वार

एंकर की हत्या करने की प्लानिंग कर 25 मई को सिंगर ने अपने साथी साेनू को गाजियाबाद बुला लिया। वहीं सिंगर खूद सूट-सलवार पहनकर महिला का रूप बनाकर गाड़ी की पिछली सीट पर बैठ गया। साथ ही अपने दोस्त सोनू से एंकर साथी को एक प्रोग्राम के बहाने बुलाने के लिए कहा। सोनू ने एंकर को एक प्रोग्राम की बात कहकर बुला लिया। एंकर के पहुंचते ही आरोपियों ने उसे गाड़ी की अगली सीट पर बैठा लिया। इस दौरान ही आरोपियों ने चलती कार में एंकर पर लोहे की भारी चीज से वार किया। इतना ही नहीं उसकी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। लेकिन जैसे तैसे कर एंकर आरोपियों के चंगुल से छूटकर थाने पहुंचा। वहीं आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने एंकर की शिकायत पर रविवार को आराेपी सिंगर आैर उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।