
कर्ज चुकाने के लिये ट्रक मालिक ने रच डाली एेसी भयानक साजिश, सच जानकर दंग रह गए लोग
बिजनौर।उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को पुलिस ने एेसे मामले का खुलासा किया। जिसकी सच्चार्इ पता लगने पर खुद पुलिसकर्मी भी चौंक गये। इसकी वजह ट्रक चालक द्वार कुछ दिन पहले अपने साथ लूट की सूचना देना था। जब पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश की। तो सच्चार्इ जानकर पुलिस ही नहीं ट्रक चालक के परिजन भी दंग रह गये। वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को दबोच लिया।
देखें वीडियो-आग की चिंगारी से शोला बनी खाक हो गई मारुति रिट्ज कार
ट्रक चालक ने पुलिस को दी थी ये जानकारी
एसपी देहात विश्वजीत ने बताया कि चांदपुर का रहने वाला सोमपाल ट्रक मालिक है और वो अपने ट्रक से सामान लाने ले जाने का काम करता है। सोमपाल ने 21 मई को नहटौर थाना क्षेत्र में एक लूट का मुकदमा दर्ज कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका ट्रक लखनऊ से बैटरी और इन्वर्टर लेकर देहरादून के लिये निकल था। नहटौर थाना क्षेत्र में 2 अज्ञात बदमाशों द्वारा तमंचे की नोंक पर उसके ट्रक को बदमाश लेकर फरार हो गए और उसका मोबाइल भी ले गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जब जांच पड़ताल की तो ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक की बातचीत में संदेह हुआ।
पुलिस ने एेसे खोल दी पूरी सच्चार्इ, कर्ज के लिए किया था नाटक
पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम आरोपी ट्रक मालिक को गुप्त तरीके से सामान से भरे ट्रक को लेकर निकलने की फिराम में था। तभी पुलिस ने उसे ट्रक में माल सहित गिरफ्तार कर लिया। इस लूट की साजिश में सोमपाल के साथ उसका बहनोई और ट्रक ड्राइवर भी शामिल था। पुलिस ने जब इस लूट और साजिश के बारे में सोमपाल से पूछा तो पता चला कि सोमपाल पर लगभग 7 लाख रुपयों का कर्ज है। इस कर्ज को चुकाने के लिये उसने ये साजिश रची थी।पुलिस ने इनके पास से 239 बैटरा और 10 इन्वर्टर सहित एक ट्रक बरामद किया है।
Published on:
11 Jun 2018, 10:41 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.