
बुलंदशहर। कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन किया हुआ है। पूरे देश में आवश्यक चीजों के अलावा सभी कुछ बंद हैं। इसी बीच 6 साल के बच्चे निकुंज भारद्वाज ने अपने जन्मदिन पर अनोखी मिसाल पेश की। लॉकडाउन का पालन करते हुए निकुंज भारद्वाज ने सिटी के काले आम अंसारी रोड चौराहे पर सभी पुलिसकर्मियों को सैनिटाइज कराया। सभी से घर में रहने की अपील की।
बुलंदशहर कोतवाली सिटी के साठा निवासी निकुंज भारद्वाज ने कालेआम चौराहे, अंसारी और साठा रोड पर तैनात पुलिसकर्मियों को सैनिटाइज कराया। साथ ही जो लोग रास्ते में मिले उनको भी सैनिटाइज कराते हुए लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। बच्चे की इस पहल की सभी ने सराहना की है। निकुंज भारद्धाज के पिता ने बताया कि पुलिसकर्मी समाज के लिए कोरोना जंग के बीच लड़ाई लड़ रहे है। उनके लिए भी खड़ा होना जरुरी है।
यहां तक की अपने बच्चों के पास भी नहीं जा पा रहे है। जिससे देखते हुए बच्चे ने अपना जन्मदिन अलग तरीके से मनाया है। निकुंज भारद्वाज ने बताया कि सभी पुलिस वालों के साथ जाकर सैनिटाइजर किया यह अपील की कोई भी लोग हाथ ना मिलाए ना गले मिले। घर में रहे साबुन से हाथ धोए।