जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को मुतियापुरा गांव निवासी 19 वर्षीय कुंवर पाल अपने साथी हुलासी के साथ पेमपुर गांव में हाइकेन कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। कुंवर पाल के भाई हरीशंकर ने दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार, उसी दौरान पेमपुर गांव के ही इन्द्रपाल के उपर कीटनाशक दवाई की कुछ छीटें पड गई। जिसके बाद गुस्साए इन्द्रपाल ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद कुंवरपाल के मुंह में जबरन कीटनाशक डाल दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में बिलासपुर स्थित एक डॉक्टर को दिखाया। हालत को गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।