बुलंदशहर

बेटे का एनकाउंटर, पत्नी की हत्या और अब खुद की संदिग्ध मौत, ऐसी है इस बसपा नेता की कहानी

file photoएसएसपी बुलंदशहर केबी सिंह का कहना है कि जल्द से जल्द इस मामले की गुत्थी को सुलझा लिया जायेगा और इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

2 min read

बुलंदशहर। सदर विधान सभा सीट से दो बार बसपा विधायक रहे हाजी अलीम के आवास पर गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। घटना के दो दिन बाद भी अभी तक हत्या और आत्महत्या में पेच फंसा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच की बात कर रही है। आपको बात दे कि बुलंदशहर के रहने वाले बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम के बेटे का मेरठ पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। उसके बाद 2015 में उनकी बीवी की उनके ही बेटों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और अब बुधवार को हाजी अलीम का गोली लगा शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें

पांच साल की मासूम को घर पर खेलता छोड़ कर थी मां, लौट कर आई तो होश उड़ गए

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद जांच में जुटी है। बसपा पूर्व विधायक के बेटे ने अपने पिता की हत्या की आशंका जताई है। उसने अज्ञात लोगों द्वारा अपने पिता की हत्या करना बताया गया है। फिलहाल पुलिस अलीम के भाई हाजी युनूस की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है। मगर पुलिस ने अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। हालांकि पुलिस ने आगरा से और फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल का जायजा लिया था। पुलिस कप्तान से लेकर सिपाही तक हाजी अलीम की मौत से सकते में हैं।

पुलिस ने शनिवार को परिवार के लोगों से पूछताछ भी की। उधर बसपा के जिलाध्यक्ष कमल राजन भी शनिवार को दल बल के साथ कोतवाली नगर पहुंचे और एसएसपी से इस मामले की एफआई आर दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने की मांग की। एसएसपी बुलंदशहर केबी सिंह का कहना है कि जल्द से जल्द इस मामले की गुत्थी को सुलझा लिया जायेगा और इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा। वास्तव में हाजी अलीम की मौत हत्या है या आत्महत्या।

ये भी पढ़ें

मंदिर का काम रुकवाने पहुंची पुलिस का ग्रामीणों ने कर दिया बुरा हाल, गांव में फोर्स तैनात, देखें वीडियो
Published on:
13 Oct 2018 06:22 pm
Also Read
View All