बुलंदशहर

दर्दनाक सड़क हादसाः परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मासूम समेत 3 की मौत, 4 गंभीर, देखें वीडियो-

बुलंदशहर में स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में हुर्इ आमने-सामने की टक्कर

2 min read
Jan 05, 2019
दर्दनाक सड़क हादसाः परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मासूम समेत 3 की मौत, 4 गंभीर

बुलंदशहर. जिले के नई मंडी चौकी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत हो गर्इ। इस हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों चार घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के नई मंडी चौकी क्षेत्र के इमलिया पर स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में हीरापुर टांडा के रहने वाले एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में एक मासूम बच्ची भी शामिल है। परिवार के लोगों की मानें तो स्याना के माजरा गांव से गज्जू का परिवार हीरापुर टांडा आ रहा था। इसी बीच नर्इ मंडी चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकरा मच गई। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिवार के प्रदीप ने बताया की करन, गज्जू और उसकी 6 वर्षीय पुत्री आरुषि की मौत हो गई है।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला अस्पताल में तैनात डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में 5 लोगों को लाया गया था। इनमें से चार को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वही एक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Published on:
05 Jan 2019 11:51 am
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद