3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक विनोद कटियार के खिलाफ इस महिला ने दर्ज कराया केस, जानिये क्या है वजह

गौतमबुद्ध नगर निवासी अंजना सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Jan 2019, 10:50 AM IST

noida

भाजपा विधायक विनोद कटियार के खिलाफ इस महिला ने दर्ज कराया केस, जानिये क्या है वजह

नोएडा. ग्रेटर नोएडा के एवीपी बिल्डटेक के निदेशक समेत पांच लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने केस दर्ज किया है। आरोपियों में कानपुर देहात से भाजपा विधायक एवीपी बिल्डटेक के निदेशक विनोद कुमार कटियार भी शामिल हैं। आरोप है कि एवीपी बिल्डटेक ने बायर्स से रकम लेकर भी फ्लैट नहीं दिए हैं।

यह भी पढ़ें- इस बड़े धर्मगुरु ने कहा- भाजपा पागलों की पार्टी, इसमें एक नहीं बहुत सारे पागल, देखें वीडियो-

दिल्ली आर्थिक अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर निवासी अंजना सिंह नामक महिला की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, एवीपी बिल्डटेक ने नोएडा के सेक्टर-77 में बहुमंजिला अपार्टमेंट तैयार कर बेचने की योजना बनाई थी। इसके लिए जमीन भी खरीदी गई थी और प्रोजेक्ट के बारे में विज्ञापन भी प्रकाशित किए थे। इसके बाद खरीदारों ने 10 फीसदी बयाना राशि देकर फ्लैट बुक कराए थे। बायर्स से वादा किया गया था कि उन्हें मार्च 2014 तक फ्लैट सौंप दिए जाएंगे। बायर्स के मुताबिक फ्लैट की कीमत 25 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये से ज्यादा थी, लेकिन बिल्डटेक ने चार साल बाद भी बायर्स को फ्लैट नहीं सौंपे।

यह भी पढ़ें- यूपी की इस जेल में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद हड़कंप, हेड वार्डन को लगी गोली, देखें वीडियो-

बायर्स का आरोप है कि बिल्डरों ने निवेशकों से फ्लैट की करीब 95 फीसदी राशि पहले ही वसूल कर ली थी। जबकि अब तक प्रोजेक्ट का 50 फीसदी निर्माण कार्य भी नहीं किया गया है। आरोप है कि एवीपी बिल्डटेक ने खरीदारों का पैसा अन्य जगहों पर इस्तेमाल कर लिया है। यूपी के इटावा के साथ ही अन्य जगहों पर भी संपत्ति खरीदी गई है, चार वर्ष से ज्यादा समय बीतने के बावजूद लोगों को फ्लैट नहीं मिले हैं। बता दें कि एवीपी बिल्डटेक का रजिस्टर्ड ऑफिस नई दिल्ली में ओखला मंडी के निकट है।

भाई की हत्या कर शव को 25 दिन तक बोरे में बंद कर कूड़े के ढेर में छिपाया, देखें वीडियो-