बुलंदशहर

Bulandshahr: रात में सो रहे स्कूल संचालक की निर्मम तरीके से हुई हत्या, सुबह परिवार को लगा पता तो मचा कोहराम- देखें वीडियाे

मुख्य बातें घर की जगह रात को स्कूल में ही सोते थे संचालक सुबह लहूलुहान हालत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम रंजिश समेत अन्य एंगलों से जांच कर रही पुलिस

2 min read
Jul 28, 2019
Bulandshahr: रात में सो रहे स्कूल संचालक की निर्मम तरीके से हुई हत्या, सुबह परिवार को लगा पता तो मचा कोहराम- देखें वीडियाे

बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की रविवार सुबह हत्या की सूचना पर सनसनी फैल गई। स्कूल संचालक शनिवार रात स्कूल में सोने आए थे। सुबह न उठने पर परिवार के लोग घर से स्कूल पहुंचे, तो संचालक का शव लहूलुहान हालत में देखकर उनकी चीख निकल गई। परिजनों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस रंजिश समेत अन्य एंगलों से मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला शेखू में अशोक कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ रहते है। उनका यहीं पास में ही अपना विद्यालय भी है। अशोक कुमार रात्रि में अक्सर अपने स्कूल में ही वह सोया करते थे। हर दिन की तरह शनिवार देर रात को भी वह अपने विद्यालय में ही सोने गए थे, लेकिन जब सुबह काफी देर तक भी वह उठकर परिजनों के बीच नहीं पहुंचे, तो घरवालों को चिंता हुई। जिसके बाद जब परिजन स्कूल में पहुंचे, तो उन्हें अशोक का शव चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। यह देखते ही उनकी चीख निकल गई। इतना ही नहीं इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। अशोक कुमार की बहुत ही निर्मम तरीके से हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस को इस मामले में तहरीर भी दे दी है। पुलिस के अफसरों का कहना है कि साक्ष्य संकलन करके तमाम बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

Published on:
28 Jul 2019 02:54 pm
Also Read
View All
‘शोले’ का वीरू असल जिंदगी में, प्रेमिका से शादी की जिद में 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, शरीर पर डाला पेट्रोल

बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान