बुलंदशहर

युवती से कुछ लोगों ने खेला हैवानियत का ऐसा गंदा खेल, इन अंगों को काटकर ले गए अपने साथ

हैवानियत की सभी हदें पार करने वाली इस घटना से कांप जाएगी आपकी रूह बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग की घटना

2 min read
May 10, 2019
युवती से कुछ लोगों ने खेला हैवानियत का ऐसा गंदा खेल, इन अंगों को काटकर ले गए अपने साथ

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर में अपराधियों ने एक ऐसी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है, जिससे शहर में सनसनी फैल गई है। बुलंदशहर की देहात कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हैवानों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर युवती की पहले बेरहमी से हत्या और उसके बाद आरोपी मृतका का सिर और हाथ काटकर अपने साथ ले गए हैं। इस मामले में सीओ सिटी रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है।

दरअसल, बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग उटरवाली गांव के पास कुछ हैवानों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी है। शव की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का धड़ तो बरामद कर लिया, लेकिन पुलिस मृतका के हाथ और सिर बरामद नहीं कर सकी है। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसलिए पुलिस ने मृतका का शव मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते मृतका की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है, लेकिन सिर नहीं होने के कारण शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा है। जिस तरह अपराधियों ने बुलंदशहर में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है उसके बाद न क्षेत्र में न सिर्फ दहशत का माहौल है, बल्कि घटना के बाद से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है।

सीओ सिटी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते घटना का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन किया है। जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
10 May 2019 06:47 pm
Also Read
View All