बुलंदशहर

फांसी पर लटकने वाली एसआई का सुसाइड नोट आया सामने, लिखा- ये मेरी करनी का फल…

Highlights - महिला सब इंस्पेक्टर की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में जुटी - पुलिस ने माैके से एक सुसाइड नोट और मृतका का मोबाइल मिला - मोबाइल फोन में मौत के राज छिपे होने की संभावना
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jan 2021, 11:41 AM IST
si-aarju-panwar.jpg

बुलंदशहर. अनूपशहर कोतवाली में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस को माैके से एक सुसाइड नोट और मृतका का मोबाइल मिला है। सुसाइड नोट में महिला एसआई खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए लिखा है कि 'ये मेरी करनी का फल है।' कयास लगाए जा रहे हैं कि मोबाइल फोन में मौत के राज छिपे हो सकते हैं। मोबाइल लॉक होने के कारण पुलिस फिलहाल कॉल डिटेल आदि की जानकारी नहीं ले सकी है।

उल्लेखनीय है कि अनूपशहर कोतवाली में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर आरजू पंवार ने कमरे में गुरुवार देर रात फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया था। बताया जा रहा है कि आरजू सात बजे ड्यूटी से लौटी थी और इसके बाद खाना खाने के लिए भी बाहर नहीं निकली। जब मकान मालिक खाने के लिए कमरे पहुंचे तो वह अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा ताे एसआई फंदे से लटकी थी। मकाल मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए।

बता दें कि बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई है। पुलिस को मौके से एक मोबाइल और सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में महिला सब इंस्पेक्टर आरजू पंवार ने लिखा है कि 'ये उसकी करनी का फल है।' एसआई आरजू पंवार शामली की मूलनिवासी थी। 2015 में ही वह सब इंस्पेक्टर के पद पर यूपी पुलिस में भर्ती हुई थी।

Published on: