बूंदी

फिर सुनाई देगी शहनाईयों की गूंज…अक्षय तृतीया से होगी शादियां…

अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में शादियां एवं मांगलिक कार्य शुरू होजाएगें
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2018, 7:40 AM IST
18 April Akshay Tritiya Aakhatij marriage with the aboojh Muhurta

बूंदी. मलमास की समाप्ति के बाद एक बार फिर से शहनाइ्र की गूंज सुनाई
देने वाली है। 14 मार्च से मीन राशि में सूर्य होने से 14 अप्रेल तक
मलमास लगने के साथ ही शादियों सहित अन्य कार्य पर रोक लगी हुई थी। अब ये रोक 18 अप्रेल से खुलने वाली है।

तीन दिन श्रेष्ठ मुहूर्त नही है ऐसे में 18 अप्रेल अक्षय तृतीया(आखातीज ) के अबूझ मुहूर्त के साथ शादी की शहनाई गूंजेगी। ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि अक्षय तृतीया पर इस बार सम्पूर्ण दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा जो शादिया ही नही बाजार से खरीदी भी शुभ रहेगी।

इस दिन विवाह गृह प्रवेश, भूमि पूजन, व्यापार आरम्भ,वाहन जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीद शुभ होगी। इस दिन सूर्य चंद्र भी उच्च राशि मेें शुभता का प्रतीक है।


18 अप्रेल से 12 मई तक शादी फिर अधिकमास-

अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में शादियां एवं मांगलिक कार्य शुरू हो
जाएगें लेकिन शुभ विवाह मुहूर्त कम होने 12 मई को अति श्रेष्ठ मुहूर्त
हेगा। 16 मई से 13 जून तक जयेष्ठ अधिकमास रहेगा। इस अवधि में भी शादियां नही होगी। 19 जून से फिर सावे शुरू होगेेें जो 23 जुलाई देवशयनी एकादशी से बंद हो जाएगें।

Read More: इन बूंदी की गलियों में सजोये है सपने हजारो.. राजस्थान दिवस के मोके पर राजस्थान पत्रिका की ओर से पर्यटन केन्द्र आयोजित छ: दिवसीय फोटो प्रदर्शनी...


यह रहेगें शुभ मुहूर्त
अप्रैल-18,19,20,27,28,29,

मई- 8,9,11,12

जून-19,20,21,22,23,25,29

जुलाई- 2,6,7,10,11

Published on: