बूंदी

रक्तदंतिका माता मंदिर के लिए 80 लाख स्वीकृत

राज्य सरकार द्वारा मंदिरों के जीर्णोद्धार व विकास पर सौ करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

less than 1 minute read
Jul 15, 2025
सथूर रक्तदंतिका माता मंदिर

हिण्डोली. राज्य सरकार द्वारा मंदिरों के जीर्णोद्धार व विकास पर सौ करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। जिसमें 80 लाख रुपए सथूर रक्तदंतिका माता मंदिर के लिए स्वीकृत किए हैं। जानकारी के अनुसार हाड़ौती के 13 मंदिर शामिल हैं। इनमें सथूर रक्तदंतिका माता मंदिर पर 80 लाख रूपए खर्च होंगे।

इससे सौंदर्यकरण, विकास व मंदिर का जीर्णोद्धार होगा। सथूर रक्तदंतिका माता मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष मनमोहन धाभाई ने बताया कि बरसों से जर्जर मंदिर का जीर्णोद्धार व विकास होगा। धाभाई ने बताया कि प्रदेश में रक्तदांतिका माता का अलग इतिहास है। यहां पर साल भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को आते हैं।

टपकती है छतें
सथूर रक्तदंतिका माता मंदिर काफी प्राचीन है। यहां पर मंदिर की मरम्मत हुए बरस हो गए। जिससे बारिश के मौसम में मंदिर की छतें टपकती हैं। इससे श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी होती है।

Also Read
View All

अगली खबर