
बूंदी. आग से जले सामान।
बूंदी . शहर के रजतगृह कॉलोनी गेट नं-2 में स्थित एक मकान में बुधवार को आग लगने से हडक़ंप मच गया। आग लगने से कमरे में रखा सामान जल कर खाक हो गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस ओर दमकल मौके पर पहुंची ओर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टयता आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गेट नं-2 पर एक मकान में किराए से ललित मीणा रहता है। वो किसी जरूरी काम से बाजार गया हुआ था,घर पर पत्नी ओर बच्चा था,तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से कमरे में चिंगारी उठी ओर आग लगने से धुंआ निकलने लगा। महिला अपने बच्चें के साथ बाहर भागी। कूलर ओर कपड़े में आग लगने से धुंआ तेज उठने लगा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ दमकल को सूचना दी। धुंआ तेज उठने से पहले खिडक़ी तोड़ी गई फिर आग पर काबू पाया गया। आग लगने से कमरे में रखी किताबें और कपड़े जलने के साथ पचास हजार के आधे नोट जल गए। साथ ही कुछ जरुरी सामान नहीं मिले।
डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जली
बूंदी . शहर के निकट दलेलपुरा क्षेत्र के फूल सागर रोड स्थित एक गन्ने के खेत में बुधवार दोपहर को अचानक आग लग गई, जिससे गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। खेत मालिक बालकिशन रैगर ने बताया कि दोपहर को खेत के ऊपर से निकल रही 11 हजार केवी की विद्युत लाइन में स्पार्किंग से गन्ने की फसल में आग लग गई।
पहले तो अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग बढऩे पर सूचना पर दकमल भी मौकेे पर पहुंची व आग पर काबू पाया। आग से करीब डेढ़ बीघा की फसल में जल गई। खेत मालिक ने बताया कि कई बार विद्युत निगम को खेत में से निकल रही विद्युत लाइन नीचे होने के बारे में बता दिया, लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया, जिससे करीब एक से डेढ लाख का नुकसान हो गया।
Updated on:
12 Mar 2026 12:04 pm
Published on:
12 Mar 2026 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
