
इन्द्रगढ़. हाइवे पर जाम लगाने का प्रयास करते लोग।
बूंदी. इंद्रगढ़. कस्बा पुलिस थाने में मंगलवार शाम को पॉक्सो के मामले में हिरासत में लिए गए करवर निवासी युवक दिनेश माली की फंदा लगाने से हुई मौत के बाद बुधवार शाम को कोटा में मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।इससे पहले दिन भर पुलिस व परिजनों के बीच वार्ता के दौर जारी रहे।
इधर, दिनेश की मौत के बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर पत्थर फैंके और प्रदर्शन किया। देर रात बूंदी पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र मीणा, एडीएम राम किशोर मीना मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की। रात करीब 3 बजे मृतक के परिजन व पुलिस प्रशासन के बीच आर्थिक सहायता, संविदा पर नौकरी एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सहमति बनी।
दिन भर चला यह घटनाक्रम
मंगलवार रात को सहमति बनने के बाद बुधवार सुबह 6 बजे मृतक के पिता मांगीलाल को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए कोटा ले गए। वहीं को इंद्रगढ़ सुबह 8 बजे से थाने के बाद प्रदर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी।
11 बजे गुस्साए लोगों ने इंद्रगढ़ मेगा हाइवे पर महिला पुरुष ने बैठकर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की जानकारी मिलने पर पुलिस बल हाइवे पर पहुंचा और गुस्साएं लोगों से समझाइश कर जाम हटवाया। दिनभर शहर में पुलिस जवान तैनात रहे। इधर कोटा में मृतक युवक के पिता ने रात के समझौते के बाद भी शव लेने से इनकार कर दिया। और मृतक के पिता 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग करने के लिए परिजनों के साथ बुधवार शाम को वापस इंद्रगढ़ थाने पर धरना प्रदर्शन करना चाह रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे मृतक के पिता कोटा से निजी वाहन से इंद्रगढ़ के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस को मृतक के पिता के इंद्रगढ़ आने की जानकारी मिलने पर इंद्रगढ़ से पहले काला माल मोड पर नाकाबंदी कर इंद्रगढ़ आने से रोक कर वापस कोटा ले गए। बाद में बुधवार शाम को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा। बुधवार शाम को शव का अंतिम संस्कार किया।
25 जनों का स्टाफ लगाया
युवक की मौत के बाद बूंदी पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा ने इंद्रगढ़ पुलिस थाने के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर करदिया। इंद्रगढ़ पुलिस थाना अधिकारी की कमान अधिकारी तेजपाल सैनी को सौंपी। पुलिस थाना में 25 जवानों का स्टाफ लगाया, जिसमें 18 बूंदी पुलिस लाइन से, 3 करवर थाने से, केशवरायपाटन थाने से 2, तालेड़ा व गेंडोली थाने से एक -एक जवान लगाया गया है।
मजिस्ट्रेट से जांच करवाने, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने, सहित दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की सहमति बनी। शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों सुपुर्द कर दिया है
तेजपाल सैनी, थानाधिकारी इंद्रगढ़
Published on:
12 Mar 2026 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
