बूंदी

Bundi : शादी में कहासुनी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथियारों से हमला, कार में आगजनी

तालेड़ा. बूंदी-नैनवा रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित शादी समारोह के बाद रविवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर हथियारों से हमला कर दिया। कार से करीब 50 हजार रुपए निकालने के बाद उसमें आग लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस के […]

2 min read
Feb 17, 2026
तालेड़ा. नमाना रोड पर झगड़े के बाद पुलिस द्वारा जब्त की गई कारें।

तालेड़ा. बूंदी-नैनवा रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित शादी समारोह के बाद रविवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर हथियारों से हमला कर दिया। कार से करीब 50 हजार रुपए निकालने के बाद उसमें आग लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।


थाना पुलिस के अनुसार फरियादी सुरेन्द्र योगी निवासी देवपुरा, बूंदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार रात शादी के दौरान डीजे बजाने को लेकर कहासुनी हुई थी, देर रात कोटा लौटते समय नमाना रोड पुलिया के पास ढाबे के सामने पहले से घात लगाए बदमाशों ने कई गाडिय़ों को रोक लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों, लोहे के सरियों, जंजीरों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने मारपीट के दौरान मोबाइल फोन, नकदी और दस्तावेज लूट लिए तथा एक कार से करीब 50 हजार रुपए निकालने के बाद उसमें आग लगा दी। अन्य वाहनों के शीशे तोडक़र उन्हें भी क्षतिग्रस्त किया।


रिपोर्ट के अनुसार पीछे से मनफूल व आदित्य योगी की कार मौके पर पहुंची। सत्तू सुमन पारोलिया, नरेन्द्र पारोलिया, प्रकाश पारोलिया, पुष्पेन्द्र, नरेन्द्र पारोलिया सहित अन्य साथियों ने हमला किया।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जब्त किया है। जब्त कार से लोहे के सरिए और लकडिय़ां बरामद हुई हैं। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक पवन शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर नाकाबंदी की गई। जली हुई गाड़ी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस घटना में मनफूल किराड़ का सिर फट गया तथा शरीर पर 7-8 स्थानों पर चोटें आईं। फरियादी सुरेन्द्र योगी के सिर व शरीर पर कई चोटें आईं। आदित्य राणावत के चेहरे पर चोट लगी और नाक की हड्डी टूट गई। मयंक के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है, जबकि विशाल सहित अन्य लोगों को भी बीच-बचाव के दौरान अंदरूनी चोटें आई हैं।

Published on:
17 Feb 2026 12:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर