12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : आखातीज से पहले डीएसओ के पास दो दिन में पहुंचे 25 शादी के कार्ड

अक्षय तृतीया के अबूझ सावे पर 19 अप्रैल से जिले में शादी समारोह की धूम शुरू होने वाली है। बैंड बाजा बारात के साथ शहनाई बज उठेगी, लेकिन इन शादी-ब्याह समारोह के दौरान सबसे बड़ी समस्या आयोजकों को गैंस सिलेंडर को लेकर बन रही है।

2 min read
Google source verification
Bundi : आखातीज से पहले डीएसओ के पास दो दिन में पहुंचे 25 शादी के कार्ड

बूंदी. जिला रसद कार्यालय में गैंस सिलेंडर के लिए आवेदन करते हुए।

बूंदी. अक्षय तृतीया के अबूझ सावे पर 19 अप्रैल से जिले में शादी समारोह की धूम शुरू होने वाली है। बैंड बाजा बारात के साथ शहनाई बज उठेगी, लेकिन इन शादी-ब्याह समारोह के दौरान सबसे बड़ी समस्या आयोजकों को गैंस सिलेंडर को लेकर बन रही है।
गैस सिलेंडर की किल्लत का असर शादी समारोह पर साफ नजर आने लगा है। आलम यह हो गया है कि शादी सीजन के चलते परिजन पहले गणेशजी को कार्ड भेंट करने के बाद दूसरा कार्ड जिला रसद कार्यालय पहुंचकर गैंस सिलेंडर के लिए (शादी के कार्ड के साथ सिलेंडर के लिए प्रार्थना पत्र) आवेदन कर रहे हैं। हालांकि शादियों में बढ़ती गैस की मांग को देखते हुए जिला रसद विभाग ने अब एक शादी के कार्ड पर शहरी क्षेत्र में तीन व ग्रामीण क्षेत्र में दो गैस सिलेंडर तक देने की अनुमति देना शुरू कर दिया है। दो दिन में विभाग के साथ 25 से अधिक शादी कार्ड के साथ गैंस सिलेंडर के लिए आवेदन पहुंच चुके है। क्रम लगातार जारी है।

उपलब्धता के आधार पर दे रहे सिलेंडर
शादी सीजन के चलते फिलहाल गैंस सिलेंडर की मांग बढऩा लाजमी है। एक शादी-ब्याह में कम से कम भी 10 से 12 सिलेंडरों एवं इससे अधिक आवश्यकता होती है। गैंस सिलेंडर की किल्लत के चलते दो दिन में जो 25 करीब आवेदन आए तो आने वाले दिनों में इनकी संख्या बढ़ेगी, हालांकि आवेदन शहर से ज्यादा है। इधर, रसद विभाग के अधिकारियों के अनुसार उपलब्धता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएंगे।

भट्टियों से भी लेना होगा उपयोग
ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा शादी-ब्याह होंगे। ऐसे में वहां गैंस सिलेंडर की उपलब्धता मांग के अनुरूप नहीं होने पर कई लोग अब भट्टियों पर काम चलाने की फिराक में है। आखातीज पर ग्रामीण क्षेत्रों में शादियां अधिक होती है। ऐसे में आने वाले दिनों में गांवों से भी आवेदन आना शुरु होंगे। ऐसे में यहां गैंस सिलेंडरों की किल्लत होगी।

19 अप्रेल से लगातार सावे
जिले में 19 अप्रेल से शादी समारोह की धूम शुरू होगी। बूंदी जिला समारोह आयोजन समिति अध्यक्ष मुकेश शृंगी के अनुसार इस बार आखा तीज पर जिलेभर में करीब एक हजार शादियां होने का अनुमान है। शहरी क्षेत्र के मुताबिक ग्रामीण एरिया में ज्यादा धूम रहेगी। शादियां को लेकर वर-वधु पक्ष ने एडवांस होटलों की बुङ्क्षकग करा ली है। आखातीज के बाद एक मई पीपल पूर्णिमा तक अबूझ सावा रहेगा। अप्रैल माह में 19, 20, 21, 25, 26, 29 और 30 अप्रैल को विवाह मुहूर्त है।

खरीदारी ने पकड़ा जोर
शहर में खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है। हर वर्ग ने शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए दुकाने सजा ली है। कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी और किराना कारोबार में तेजी देखी जा रही है। कपड़ा बाजार में नई-नई साडिय़ों की वैरायटी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ज्वेलर्स के यहां दुल्हन के जेवरों के लिए एडवांस बुङ्क्षकग हो रही है। हलवाई व टेंट व्यवसायियों का भी अच्छा काम मिल रहा है। इवेंट से जुड़े कार्यों में तेजी आई है।

इनका कहना है…
अक्षय तृतीया को लेकर शादी-ब्याह से जुड़े आयोजक कार्यालय में सिलेंडर को लेकर आवेदन कर रहे है। एक आवेदन पर गाइडलाइन के अनुसार शहरी क्षेत्र में 3 व ग्रामीण एरिया में 2 गैंस सिलेंडर दिए जा रहे है। गैंस की सप्लाई सुचारू रूप से जारी है,ताकि आमजन को परेशानी नहीं हो।
शिवजीराम जाट, प्रवर्तन निरीक्षक, जिला रसद विभाग,बूंदी