बूंदी

आंगनबाडिय़ों को मिलेगा अपना आंगन

बड़ानयागांव क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कई वर्षों से किराए के कमरों में संचालित हो रही आंगनबाडिय़ों को

2 min read
Jan 02, 2018
aganbadi
AAGANBARI kendra

बूंदी . बड़ानयागांव क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कई वर्षों से किराए के कमरों में संचालित हो रही आंगनबाडिय़ों को अब जल्दी ही अपने भवन मिल जाएंगे, जिससे अब आंगनबाडिय़ों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब मनरेगा की कन्वर्सेशन योजना के तहत आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कराया जा रहा है।



नवनिर्मित भवनों में रसोईघर, बाथरूम, शौचालय, पढ़ाई के लिए कमरे व बरामदा का निर्माण कराए गए हैं। मनरेगा के तहत प्रत्येक भवन 6 लाख 20 हजार रुपए की लागत से बने हैं। इनमें 5 लाख मनरेगा तथा 1 लाख 20 हजार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिए गए हैं।

दीवारों पर उकेरे आखर
मनरेगा में निर्मित आंगनबाड़ी भवनों की दीवारों पर कलर से गिनती, पहाड़े, हिंदी वर्णमाला के अक्षर, चित्र श्लोक व महापुरुषों के नाम लिखे गए हैं। जिनसे आंगनबाडिय़ों में आने वाले नौनिहाल खेलने के साथ-साथ पढ़ भी सकेंगे। चित्र व श्लोक आंगनबावड़ी केन्द्र की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे है। विशेष कर बच्चों में इसको लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। बच्चे इन चित्रों को देखकर खुश नजर आ रहे है।

यहां बने भवन
बड़ोदिया ग्राम पंचायत के दाता, त्रिशूलया, बड़ोदिया में तीन भवन बनाए गए हैं। ग्राम पंचायत चतरगंज में दो भवनों का निर्माण करवाया गया है। गुढ़ा बांध ग्राम पंचायत के बहादुरपुरा व नेखाडियो का बरडा में दो आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण करवाया गया है।

बड़ौदिया सरपंच गायत्री शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत में मनरेगा से तीन आंगनबाडिय़ों के भवनों का निर्माण करवाया गया है। पहले किराए के कमरों में संचालित हो रही थी। अब आधुनिक भवनों का निर्माण होने से आंगनबाड़ी में आने वाले बालक बालिकाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Published on:
02 Jan 2018 01:32 pm