बूंदी

सडक़ निर्माण का काम शुरू नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने किया बूंदी नमाना मार्ग जाम

स्टेट हाइवे 29 बी के निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को नमाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों ने सिलोर गांव में नमाना बूंदी मार्ग पर करीब 2 घंटे जाम लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंताओं के निर्माण कार्य शुरू होने के आश्वासन देने के बाद मार्ग बहाल हुआ।
2 min read
Sep 26, 2025
सडक़ निर्माण का काम शुरू नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने किया बूंदी नमाना मार्ग जाम
बूंदी-नमाना मार्ग पर जाम लगाते ग्रामीण।

नमाना. स्टेट हाइवे 29 बी के निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को नमाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों ने सिलोर गांव में नमाना बूंदी मार्ग पर करीब 2 घंटे जाम लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंताओं के निर्माण कार्य शुरू होने के आश्वासन देने के बाद मार्ग बहाल हुआ।

2018 में तत्कालीन राज्य सरकार ने नमाना बूंदी मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित कर दिया था, लेकिन उसके बाद से सडक़ निर्माण का काम शुरू नहीं होने से ग्रामीण परेशान हो रहे है। इस सडक़ पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। दोपहिया वाहन व पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इसी से परेशान होकर करीब एक दर्जन गांवों के लोगों ने गुरुवार सुबह 9 सिलोर गांव में निकल रहे नमाना बूंदी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाने की सूचना मिलते ही सदर थाने के सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण चौधरी मौके पर जाप्ता लेकर पहुंचे।

कुछ देर बाद बूंदी तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने ग्रामीणों को जाम हटाने के लिए समझाइश की, लेकिन जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग अभियंता मौके पर आकर आश्वासन दे कि सडक़ निर्माण कार्य कब शुरू होगा, तब ही जाम हटाया जाएगा। करीब 11:45 के लगभग पीपीपी मोड के अधिशासी अभियंता मुकेश गोचर धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की, लेकिन ग्रामीण एक निश्चित तारीख पर निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग करने लगे। इस पर गोचर ने कहा कि 15 नवंबर से काम शुरू करवा दिया जाएगा। आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटाया और रास्ता बहाल किया। 2 घंटे जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई

15 नवंबर से स्टेट हाइवे 29 बी का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। निर्माण कार्य को लेकर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली है। लोगों को समझा कर जाम हटा दिया गया है।
मुकेश गोचर, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पीपीपी मोड, कोटा।

Updated on:
26 Sept 2025 11:46 am
Published on:
26 Sept 2025 11:46 am