बूंदी

Astrology-ग्रहों की चाल, खास बनाएगी नया साल, दो होंगे चन्द्रग्रहण

साल का आगाज और अंत सोमवार को
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2018, 10:11 PM IST
Astrology- grahon kee chaal vishesh roop se naya saal do hona chandra

बूंदी. नए साल 2018 का आगाज सोमवार से वहीं साल का अंत भी 31 दिसम्बर को सोमवार को ही होगा। ऐसा इससे पहले 2001 व 2007 में हुआ था। आगे 2024 में पहला दिन सोमवार से शुरू होगा। मगर अंतिम दिन मंगलवार आएगा। ज्योतिषाचाय अमित जैन ने बताया कि 2018 का मूलांक 11 होता है, जिसका जोड़ दो अंक माना जाएगा। अंक ज्योतिष के अनुसार दो अंक के स्वामी ग्रह चंद्र है और नए साल की शुरुआत भी सोमवार से ही हुई। आनंद योग सर्वार्थ,, अमृत सिद्धि योग का संयोग उच्च राशि पर चंद्रमा का होना साल की महत्ता को बढ़ा देता है। पंडितों का कहना है कि सोमवार भगवान शंकर के अधिपत्य वाला दिन होता है। शिव कल्याणकारी है इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि नया वर्ष शुभ फलदायी रहेगा।

रोजगार के बढेंगे अवसर


ज्योतिष गणना के अनुसार रात ठीक 12 बजे कन्या लग्न में नववर्ष कुंडली में भाव में मंगलगुरु का योग विकास के मार्ग प्रशस्त करेगा। तृतीय स्थान में बुध एवं चतुर्थ भाव में त्रिग्राही योग से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विकास कार्यो में तेजी होगी व महिलाओं के आगे बढऩे के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक दृष्टि से साल उत्तम रहेगा। व्यापार में लाभ धन व संपत्ति में इजाफा होगा। इस वषज़् दो ज्येष्ठ मास होना यानि अधिक मास होने से उत्तम वर्षा के योग बनेंगे।

ऐसे होगा चन्द्रग्रहण
पहला चंद्रग्रहण 31 जनवरी को 3 घंटे 23 मिनट का और दूसरा 27 जुलाई को 4 घंटे 4 मिनट का होगा। एक ग्रहण माघी पूर्णिमा और दूसरा गुरु पूर्णिमा के दिन होगा। सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेंगे
पहला खंडग्रास सूयज़्ग्रहण 15 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12.25 से रहेगा। दूसरा खंड ग्रास सूर्यग्रहण 13 जुलाई को होगा, जो सुबह 7.19 बजे शुरू होगा। तीसरा सूर्यग्रहण 11 अगस्त को दोपहर 1.32 बजे शुरू होगा। तीनों भारत में नहीं दिखाई देंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो ग्रहण दिखाई देता है वही हमारे यहां मान्य होता है।

Published on: