बूंदी

Bundi : नियमों के विपरीत दौड़ते मिले ऑटो और वैन, चालान बनाए

अनफिट होने के बावजूद भी शहर भर में फर्राटे भर रही बाल वाहिनियों पर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया हैं। मंगलवार को यातायात पुलिस ने शहर में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा कर दौड़ रही बाल वाहिनियां के विरूद्ध कार्रवाई शुरू की।

less than 1 minute read
Feb 25, 2026
बूंदी. वाहनों की जांच करते यातायात पुलिस एवं चालान बनाते हुए।

बूंदी. अनफिट होने के बावजूद भी शहर भर में फर्राटे भर रही बाल वाहिनियों पर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया हैं। मंगलवार को यातायात पुलिस ने शहर में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा कर दौड़ रही बाल वाहिनियां के विरूद्ध कार्रवाई शुरू की।

यातायात पुलिस टीम ने शहर के अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 15 से अधिक वैन व ऑटो चालक के विरुद्ध चालान बनाया और आगे से नियमों के तहत वाहन संचालन को लेकर हिदायत दी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका ने 14 फरवरी को मासूम बच्चों की जान से ज्यादा कमाई कीङ्क्षचता शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर के बाद यातायात पुलिस ने अभियान शुरू कर कारवाई की। प्रभारी बहादुर ङ्क्षसह गौड़ ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए शहर भर में संचालित हो रही बाल वाहिनियों को रोककर चेक किया गया। चालकों से समझाइश करते हुए अनफिट पाए पाई गई बाल वाहिनियों पर चालानी कार्रवाई की गई।

वहीं यातायात निरीक्षक ने अभिभावकों से अपील की है कि सुरक्षित वाहनों में ही बच्चों को स्कूल भेजे। इसी दौरान बाल वाहिनियों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी, जिसको मौके पर ही हटवाया गया। कई बाल वाहिनियों में दस्तावेज पूरे नहीं मिले। पुलिस ने करीब 15 चालान बनाकर राशि वसूली। साथ ही चालकों को सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन के लिए पाबंद किया गया। प्रभारी गौड़ ने बताया कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। पुलिस द्वारा शहर भर में की गई इस कार्यवाही से चालकों में हडक़ंप मच गया। चालकों में जैसे ही कार्यवाही की सूचना मिली तो उन्होंने अपने रास्ते को ही बदल लिया।

Updated on:
25 Feb 2026 11:38 am
Published on:
25 Feb 2026 11:37 am
Also Read
View All

अगली खबर