बूंदी

शिविर से पहले ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर सरपंच ने जड़ा ताला

मरां अटल सेवा केन्द्र पर मगंलवार को राजस्व शिविर के शुरू होने से पहले ही सरपंच ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान समय पर नहीं करने
2 min read
Jun 27, 2018
Before the camp, the Sarpanch started the lock at the Atal Seva Kendra
शिविर से पहले ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर सरपंच ने जड़ा ताला

भण्डेड़ा. मरां अटल सेवा केन्द्र पर मगंलवार को राजस्व शिविर के शुरू होने से पहले ही सरपंच ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान समय पर नहीं करने की समस्या को लेकर अटल सेवा केन्द्र के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। बाद में कुछ देर बाद उपखण्ड अधिकारी के पहुंचने के बाद समझाइश कर ताला खुलवा कर शिविर लगाया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मरां के अटल सेवा केन्द्र पर मगंलवार को नैनवां उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली की मौजूदगी में शिविर का आयोजन हुआ। लेकिन शिविर के शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों की समस्या नहीं होने से नाराज सरपंच हंसराज गुर्जर ने पंचायत के गेट पर ताला लगा दिया। घटना की जानकारी का पता चलते ही उपखंड अधिकारी ने पुलिस जाप्ता मंगवा लिया। बाद में समझाइश कर ताला खुलवाया गया। जिसके बाद शिविर का कार्य शुरू हो सका।
खटकड़. क्षेत्र के अजेता पंचायत मुख्यालय पर स्थित अटल सेवा केन्द्र पर मंगलवार को न्याय आपके द्वार राजस्व शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में उपखण्ड अधिकारी दिवांशु शर्मा, तहसीलदार लक्ष्मीनारायण प्रजापति ने जन समस्याएं सुन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में नामांतरण 6 6 , बंटवारा 15,सीमाज्ञान 18 सहित शुद्धिकरण सहित सभी प्रकार की पेंशन सम्बन्धित कार्य किए गए। शिविर के दौरान सरपंच ईश्वर सिंह , वार्ड पंच महावीर खाटरा ने गांव की ही रीना पत्नी महेन्द्र के लडक़ी के जन्म पर जामणा दिया।
शिविर ने नरपत सिंह सहित ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी से शिकायत की। इस दौरान बून्दी पंचायत समिति के विकास अधिकारी घनश्याम शर्मा, कानूनगो अवधेश शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र वर्मा सहित कई विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।

शिविर में ग्रामीणों को मिला लाभ
डाबी. तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के धनेश्वर ग्राम पंचायत में मंगलवार को न्याय आपके द्वार शिविर लगाया गया। पंचायत सचिव पवन खण्डेलवाल ने बताया कि शिविर प्रभारी तालेड़ा उपखण्ड अधिकारी राजेश जोशी ने शिविर का उद्घाटन किया। लगभग पंद्रह विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में खाद्य सुरक्षा के 18 5 आवेदन, पेंशन के 6 , पट्टे 21, प्रधान मंत्री योजना के 8 आवेदन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन 10, नामांतरकरण 21, बंटवारा 2, जन्ममृत्यु 6, जाति व मूल निवास 60 जारी कर ग्रामीणों को लाभ दिया।

Published on:
27 Jun 2018 01:29 pm