बूंदी

बेटियों ने खून से लिखे खत

- नैनवां के बीएजेएम कॉलेज को सरकारी करने का मुद्दा गर्माया
2 min read
Jun 06, 2018
betiyon ne khoon se likhe khat
बेटियों ने खून से लिखे खत

नैनवां.नैनवां में बीएजेएम कॉलेज को सरकारी करने का मुद्दा गर्मा गया। बुधवार को शहीद-ए-आजम भगतसिंह के स्मारक पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। जहां छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम खून से पोस्टकार्ड लिखे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खून से खत लिखने के लिए बेटियों ने अपनी बाजुओं को आगे कर खून देने लगी और बेटे खून से खत लिखने के दृश्य को देखने के लिए लोगों के कदम ठहर गए।खून से खत लिखने के लिए लोगों में ऐसा जज्बा उमड़ा कि खून नहीं खत कम पड़ गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आह्वान पर कस्बे और गांवों के युवक-युवतियां सुबह साढ़े दस बजे भगतसिंह सर्किल पर एकत्रित हुए। छात्राओं में तो खत लिखने के लिए अपना खून देने की होड़ मच गई। सीरिंज से अपना खून निकलवाती और उससे पोस्टकार्ड लिखने बैठ जाती।
छात्र भी खत लिखने में पीछे नहीं रहे। खत लिखने से पहले भगतसिंह की प्रतिमा पर रक्त तिलक किया गया। सुरली गांव की छात्रा उर्मिला मीना व हेमंता मीना, दुगारी की शबाना बानो, रेखा साहू, प्रिया साहू, नगीना बानो, नैनवां की किस्मत चौधरी, प्रियंका नागर, रुकया बानो, पार्वती नागर, प्रियंका बैरवा, एबीवीपी के विद्यार्थी विकास प्रकल्प के संयोजक दिलखुश पोटर, राजकुमार चांदना, कमलेश नागर, शकील मोहम्मद, दिनेश नागर, धनराज गुर्जर, पीन्टू पोटर आदि सहित कई जने मौजूद थे।खत में लिखा 'सुनो सरकार हमारा कॉलेज सरकारी करोÓ। शिक्षाविद् भवानीसिंह सोलंकी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
जनप्रतिनिधियों के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
एबीवीपी के विद्यार्थी विकास प्रकल्प के संयोजक ने बताया कि क्षेत्र के सभी दलों के जनप्रतिनिधियों व महाविद्यालय विकास समिति के सदस्यों को तीन दिन का समय दिया है कि वे कॉलेज को सरकारी कराने के लिए सरकार से बात करें। तीन दिन बाद विद्यार्थी परिषद जनप्रतिनिधियों व महाविद्यालय विकास समिति सदस्यों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
शिक्षक आज लिखेंगे खून से खत
सरकारी कॉलेज की मांग को लेकर गुरुवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय से जुड़े शिक्षक खून से पत्र लिखेंगे।संगठन के नैनवां उपशाखा अध्यक्ष सुगनचन्द मीणा ने बताया कि शिक्षक सुबह साढ़े नौ बजे कस्बे के ज्ञानोदय कोचिंग संस्थान में जुटेंगे।

Published on:
06 Jun 2018 09:37 pm