बूंदी

#big-breking-बूंदी हाई-वे 52 पर बाइक सवार दम्पती को रोडवेज ने कुचला…, हादसा देख लोगों की निकली चीख…, गुस्साए ग्रामीण बस को कर देते आग के हवाले

गुस्साए ग्रामीण बस को कर देते आग के हवाले-बाइक सवार दम्पती को पचास फीट तक घसीटते ले गई रोडवेज बस, दर्दनाक हादसा
2 min read
• •
Updated: 4 Feb 2018, 1:57 PM IST
#big-breking-baik savaar dampati ko rodavej ne kuchala

बूंदी. बाइक सवार दम्पती के लिए रोडवेज बस काल बनकर आई। हाई-वे पर रामगंजबालाजी तिराहे से बूंदी की ओर जाते बाइक सवार दम्पती को झालावाड़ की रोडवेज बस ने कुचल दिया। उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दम्पती का शरीर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।


पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गादेगाल निवासी निरंजन सिंह (6 0) व पत्नी बलवीर सिंह (55) अपने गांव से बूंदी आ रहे थे।यहां हाई-वे 52 पर रामगंजबालाजी तिराहे पर झालावाड़ से बूंदी की ओर आती रोडवेज बस ने जोरदार टक्क्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर, हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग जमा हो गए। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बस के डीजल टेंक को आग के हवाले करने का प्रयास किया। भीड़ अधिक थी। हालांकि पुलिस की समझाइश से बड़ा हादसा होने से टल गया। लोगों ने टेंक में लगाई आग को पुलिस ने बुझा दिया।लोगों की संख्या लगातार बढ़ती गई।


पुलिस 108 एम्बुलेंस की मदद से शवों को लेकर बूंदी जिला चिकित्सालय में रवाना हुई। हाई-वे पर मौजूद लोगों के साथ समझाइश कर उन्हें हटा दिया गया। इससे पहले करीब एक घंटे तक हाई-वे पर एक तरफा यातायात करना पड़ा। वाहनों का मार्ग बदलना पड़ा। पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया।
50 फीट तक घसीटते ले गया

बस की गति इतनी तेज थी कि बाइक को करीब 50 फीट तक घसीटते ले गया। बाइक बस के नीचे पहिए में फंस गई। बाइक सवार दम्पती बुरी तरह से कुचल गए।
सिर्फ चीख सुनाई पड़ी

सूचना पर बड़ी संख्या में जमा सिख समाज के लोगों ने मृतकों की पहचान की। मौजूद लोगों में से कुछ के रिश्तेदार होने से उनकी चीख निकल पड़ी। महिलाओं को संभालना पड़ा।बाद में परिवार जन भी मौके पर पहुंच गए।

Published on: