12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bundi News: घास भैरू की सवारी के दौरान मारपीट-चाकूबाजी से मचा बवाल, 17 लोग घायल; 3 बूंदी रेफर

बूंदी जिले के देई कस्बे में बाबा घास भैरू की सवारी के दौरान मारपीट और चाकूबाजी की घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सवारी के दौरान हुई हिंसक झड़प में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन गंभीर घायलों को बूंदी रेफर किया गया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 12 Nov 2026, 1:03 PM IST

Ghas Bhairav Procession Violence

बाबा घास की सवारी में जूडी रखने की मशक्कत करते हुए लोग। फोटो: पत्रिका

बूंदी। जिले के देई कस्बे में बाबा घास भैरू की सवारी के दौरान मारपीट और चाकूबाजी की घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सवारी के दौरान हुई झड़प में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन गंभीर घायलों को बूंदी रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक घास भैरू की सवारी के दौरान एक दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए। इनमें से देई निवासी प्रौढ़ बरजू (45) की पसलियां टूटने पर, प्रौढ़ रामू मीणा (40) और युवक मुकेश (35) को बूंदी रेफर किया गया। करवर निवासी प्रौढ़ा राममूर्ति (40) की आंखें जल गईं। सवारी में शामिल होने वाले और दर्शक भी चोटिल हुए है।

वहीं, बाबा घास भैरू की सवारी के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पीड़ित महावीर धाकड़ ने थाना में रिपोर्ट सौंपी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धाकड़ ने बताया कि सवारी में आधा-दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने एकराय होकर गाली-गलौज की। मना करने पर युवकों ने उनके सिर पर तीन-चार बार चाकू से वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए गणेश नागर और हनुमान नागर के साथ भी लकड़ियों और पाइपों से मारपीट की गई।

थानाधिकारी हनुमान सहाय ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इधर, पीड़ित के साथ नगरपालिका अध्यक्ष महावीर सोयल, वार्ड पार्षद सम्पत नागर, भोशवंकर सैनी, ओमप्रकाश जैन, राजूलाल रैगर, पीयूष रैणा, विनोद शर्मा, बृजेश सोनी, सत्यनारायण बैरवा सहित अन्य नगरवासी थाने पहुंचे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, चाकूबाजी में शामिल एक आरोप लगाने वाला के घर पर तोड़फोड़ और छेड़छाड़ को लेकर एक युवती ने भी रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

पांच घंटे जाम, बूंदी कलक्टर भी फंसे

प्रसिद्ध घास भैरू महोत्सव देखने के लिए उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली सहित देश के कई राज्यों से हजारों लोग पहुंचे। भीड़ के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर दिनभर जाम के हालात रहे। बसोली मोड़ पर ओवरब्रिज व अंडरपास निर्माण कार्य की धीमी गति और बड़ोदिया मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से वाहन रेंगते रहे। बूंदी जिला कलक्टर सहित हजारों लोग घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस और प्रशासन की अपर्याप्त व्यवस्था के कारण हालात बिगड़ गए। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार तीन गुना अधिक लोग घास भेरू की सवारी देखने पहुंचे थे। सड़क मार्ग पर एक कार में आग लगने और एक अन्य वाहन के खराब होने से जाम लग गया। देखते ही देखते बड़ोदिया से तालाब गांव तक और बड़ोदिया से हाईवे 52 व बसौली मोड़़ तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को दो से पांच घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बसौली थाना, दबलाना थाना और हिंडोली थाना पुलिस का अतिरिक्त बल भी कम पड़ा। यातायात पुलिस भी वाहनों को मार्ग बदलने में विफल रही। हिंडोली थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि उम्मीद से अधिक भीड़ पहुंचने के कारण व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया। यातायात व्यवस्था बिगड़ने से जाम के हालात बने।