9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी में दिवाली पर दर्दनाक हादसा: कांच के गिलास में रखकर फोड़ रहा था पटाखा, पेट में घुसे टुकड़े; 12 साल के बच्चे की मौत

बूंदी में दिवाली पर दर्दनाक हादसा हो गया। नानकपुरिया गांव में 12 वर्षीय साजन कांच के गिलास में रखकर पटाखा फोड़ रहा था। धमाके से कांच के टुकड़े पेट में घुस गए, जिससे उसकी मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 9 Nov 2026, 2:45 PM IST

bundi diwali accident

मृतक बच्चे के पिता और पास में खड़े अन्य लोग (पत्रिका फोटो)

Bundi Diwali Accident: बूंदी के सदर थाना क्षेत्र के रामगंजबालाजी इलाके के नानकपुरिया गांव में पटाखे चलाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। 12 वर्षीय बालक साजन की मौत हो गई। वह सुबह घर के बाहर कांच के गिलास में रखकर पटाखा फोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक पटाखा फट गया और गिलास टूटकर उसके टुकड़े साजन के पेट में घुस गए। परिजन घायल बालक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सभापति भरत शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, कोतवाली प्रभारी रमेश आर्य सहित सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय बालक का बड़ा भाई घर के अंदर था, जबकि छोटा भाई बाहर पटाखे फोड़ रहा था। अचानक हुए हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक की मां घर-घर जाकर मांगने का काम करती है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सभापति भरत शर्मा ने मृतक के पिता को आर्थिक सहायता राशि सौंपी।

मृतक के पिता बोले- भागकर पहुंचा तो बेटे को घायल हालत में पाया

मृतक के पिता ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं थी। वह भागकर मौके पर पहुंचे और बेटे को अस्पताल लेकर आए। उन्होंने बताया कि घटना अचानक हुई और उन्हें कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला।

सभापति भरत शर्मा बोले- बेहद दुखद घटना

सभापति भरत शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बूंदी के नानकपुरा क्षेत्र में बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। परिजनों के अनुसार, पटाखा चलाने के दौरान कांच के गिलास के टुकड़े उछलकर बालक के पेट में घुस गए। बालक खुद ही गिलास में पटाखा रखकर फोड़ रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली के पर्व पर हुई इस दुखद घटना से वह बेहद व्यथित हैं। नगर परिषद परिवार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।