बस सेवा शुरू करवाने में अध्यक्ष हरिमंद कोचर के विशेष प्रयासों और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देशों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से इस सुविधा को बहाल करने की मांग कर रहे थे। अब बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रोडवेज बस सेवा शुरू होने से केवल आवागमन की सुविधा ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि समय और पैसे की भी बचत होगी। साथ ही ग्रामीणों को जिला मुख्यालय से जुड़ने का एक नियमित सार्वजनिक परिवहन साधन मिल सकेगा।