बूंदी

बोलेरो ने टक्कर मारकर घसीटा जीजा-साला को…लहूलुहान हो गई सडक़

दबलाना थाना क्षेत्र के गांव मेंडी के पास बुधवार सुबह एक बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो किसानों की मौत

2 min read
Mar 21, 2018
Bike riders collided Dblana station Bolero death of two farmers

बूंदी. हिंडोली. दबलाना थाना क्षेत्र के गांव मेंडी के पास बुधवार सुबह एक बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो किसानों की मौत हो गई। दबलाना थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि नैनवा निवासी लादू लाल सैनी(58) एवं दबलाना निवासी धन्नालाल माली (50 ) दोनों जीजा -साला मोटरसाइकिल पर सवार नैनवां से मेंडी होते हुए दबलाना जा रहे। थे।

Read More: खेत में काम कर रही युवती से दुष्कर्म, परिजनों ने युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

तभी मेंडी के पास पीछे से आ रही एक बोलेरो ने बाइक को पिछे से टक्कर मार दी । दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार घसीटते चले गए। बाइक सवार लादूलाल व धन्नालाल की मौके पर ही मौत हो गई।

इन दिनों 108 की हड़ताल के कारण काफी देर तक मदद के लिए कोई वाहन नहीं पहुंचा बाद में पुलिस की मदद से एक वाहन में डालकर हिंडोली चिकिसालय लाए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने बताया कि दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

Read More: राजस्थान का एक ऐसा मंदिर जहां धूम्रपान करने पर शक्ति माता हो जाती है, नाराज..भुगतना पड़ता है, खामियाजा...आखिर क्या है इसके पीछे की परम्परा पढ़िए यह ख़बर

पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है। उधर दुर्घटना के बाद बोलेरो भी पलट गई। पुलिस ने बताया कि बोलेरो मेंं सवार लोगों के भी चोटे आई है इसमें शिक्षक बताए जा रहें है। ।लेकिन वे दुर्घटनास्थल से चले गए इस कारण घर का पता नहीं लग सका।

Updated on:
21 Mar 2018 04:18 pm
Published on:
21 Mar 2018 04:02 pm