जल संसाधन विभाग ने तो दुगारी बांध के ओवर फ्लो के पानी के दुगारी में घुसने को रोकने के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए बजट मांगा था।
नैनवां. जल संसाधन विभाग ने तो दुगारी बांध के ओवर फ्लो के पानी के दुगारी में घुसने को रोकने के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए बजट मांगा था। जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा में विनियोग विधेयक के तहत दुगारी बांध के जीर्णोद्धार के लिए दस करोड़ रुपए खर्च की घोषणा की है।
जबकि बांध के जीर्णोद्धार की आवश्यकता नहीं होने से बांध के जीर्णोद्धार की घोषणा से जल संसाधन विभाग के सामने असमंजस की स्थिति हो गई। ओवर फ्लो का पानी गांव में घुसने से दो वर्ष से दुगारी में बाढ़ की स्थिति बनती आ रही है। ओवर फ्लो के पानी को गांव में घुसने से रोकने के लिए जल संसाधन विभाग ने 30 करोड़ की लागत का प्रोजेक्ट तैयार किया था। विभाग ने प्रोजेक्ट को विधानसभा में पेश होने वाले बजट घोषणा में शामिल करने के लिए राज्य सरकार को भेजा था।
बजट में स्वीकृति के लिए प्रस्ताव
जल संसाधन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दुगारी बांध रियासत काल का निर्मित बांध है। बांध का भराव दस फीट व कुल भराव क्षमता 639 एमसीएफटी है। बांध के अपस्टीम में तीन बांध (अन्नपूर्णा, खोडी व ग्वाला) व बड़ी का खाल एनीकट आता है।
नैनवां तहसील में दो वर्ष से अत्यधिक बरसात होने व दुगारी बांध से पानी की निकासी की क्षमता पर्याप्त नही होने से पानी की निकासी की समस्या उत्पन्न हो रही है। बांध के ओवर फ्लो के साथ ही बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित दुगारी, बांसी, उरासी, मानपुरा, बिजन्ता व भामर में बाढ़ की स्थिति हो जाती है। दुगारी में तो बाजारों व मकानों में पानी घुस जाता है।
दुगारी बांध में पूर्ण जल भराव के बाद पानी की सुरक्षित निकासी के लिए दुगारी बांध की बड़ा पारा की चादर पर बड़े गेट लगाकर नाले की निकास क्षमता बढ़ाया जाना आवश्यक है। चादर के दायीं व बांयी तरफ नाले में सुरक्षा दीवार बनायी जाना, जिससे दुगारी की तरफ कटाव नही हो, पानी की आसानी से निकासी के लिए चादर के डाउनस्ट्रीम के नाले की ट्रेङ्क्षचग कार्य कराया जाना, बांध की मोनिटङ्क्षरग के लिए चादर डाउनस्ट्रीम में एक पुल बनाकर नाले के दूसरी तरफ जाने का रास्ता बनाना शामिल था।
कुछ नहीं कह सकते
बांध के ओवर फ्लो का पानी गांव में घुसने से रोकने के लिए 30 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर बजट घोषणा में शामिल करने के लिए सरकार को भिजवाया था। जबकि बजट में बांध के जीर्णोद्धार के लिए दस करोड़ की राशि की घोषणा हुई। अभी मामले में कुछ नही कह सकते। बांध के ओवर फ्लो का पानी गांव में घुसने से रोकने के लिए 30 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर बजट घोषणा में शामिल करने के लिए सरकार को भिजवाया था। जबकि बजट में बांध के जीर्णोद्धार के लिए दस करोड़ की राशि की घोषणा हुई। अभी मामले में कुछ नहीं कह सकते।
रोहित बागेरा, अधिशासी अभियंता, जल संसाधन विभाग