बूंदी

Bundi : टीनशेड के नीचे पढ़ाई कर रहे 102 बच्चे

लाम्बापीपल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन जमींदोज करने के करीब 3 माह से बरामदे व टीनशेड के नीचे बैठकर छात्र-छात्राओं को अध्ययन करना पड़ रहा है।

less than 1 minute read
Feb 24, 2026
तालेड़ा. लाम्बापीपल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जमींदोज होने के बाद छात्र-छात्राएं खुले में पढ़ाई करते हुए।

तालेड़ा. लाम्बापीपल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन जमींदोज करने के करीब 3 माह से बरामदे व टीनशेड के नीचे बैठकर छात्र-छात्राओं को अध्ययन करना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा भवन का निर्माण नहीं करवाने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रवाहित हो रही है। संस्था प्रधान ने बताया कि करीब 3 माह पहले विद्यालय भवन को जमींदोज करने के बाद उसका वापस निर्माण नहीं हुआ हैं।

विद्यालय में छात्र छात्राओं का नामांकन 102 का है। विद्यालय में संस्था प्रधान समेत सात अध्यापक कार्यरत है। विद्यालय का भवन नहीं होने से नामांकन में भी प्रभवित हो रहा है। भवन जमींदोज करने के बाद उसका मलबा भी नहीं हटाया गया है। भवन का निर्माण होने तक छात्र-छात्राओं को पर्याप्त पढ़ाई योग्य भवन नहीं मिलने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

राजमार्ग के समीप है विद्यालय
लाम्बापीपल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन के अभाव में छात्र-छात्राएं खुले में बैठने से राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के समीप होने से वाहनों की आवाजाही अधिक रहने से शोर शराबे से पढ़ाई भी प्रभावित रहती है। विद्यालय भवन की बजट मंजूरी के बाद निर्माण हो पाएगा, जब तक विद्यार्थीयो की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय का भवन जर्जर होने से 3 माह पहले जमींदोज कर दिया गया है। कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र छात्राएं जब से टीनशेड व बरामदे में बैठकर अध्ययन करते हैं। यह विद्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा हुआ है। महावीर प्रसाद, संस्था प्रधान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लंबा पीपल।

Also Read
View All

अगली खबर