बूंदी

Bundi News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा व दो वर्षीय भांजे की मौत

हिण्डोली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 इटूंदा मोड पर मंगलवार शाम को एक कार की टक्कर से बाइक सवार मां- बेटे व 2 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2024, 6:44 PM IST
Feature image

बूंदी। हिण्डोली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 इटूंदा मोड पर मंगलवार शाम को एक कार की टक्कर से बाइक सवार मां- बेटे व 2 वर्षीय बालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने मौके पर आकर इटूंदा मोड पर कट बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।

जानकारी अनुसार उमर निवासी 15 वर्षीय कुंदन पुत्र मदनलाल मीणा, उसकी मां कृष्णा मीणा 45 व दो वर्षीय भांजा आरुष पुत्र दुर्गा लाल एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेच की बावडी से गांव लौट रहे थे। तभी इटूंदा मोड़ के पास जयपुर से कोटा की ओर तेज गति से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल दूर तक घिसती चली गई एवं तीनों जनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद तेज आवाज आने पर तत्काल मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। एवं तीनों को एंबुलेंस में मदद से हिण्डोली चिकित्सालय पहुंचाया।

पहले पति का साया उठा अब बेटा भी चल बसा

उमर निवासी मदनलाल की बेटी के पति कुछ समय पहले देहांत हो गया था, जिससे वह बेटे को लेकर कुछ दिन के लिए गांव आई हुई थी। मंगलवार को 2 वर्षीय भांजा आरूष मामा के साथ पेच की बावड़ी आया हुआ था। वहां से वापस लौटते समय सड़क दुर्घटना में चल बसा, जिससे उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Updated on:
19 Nov 2024, 6:44 PM IST
Published on: