24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, घर में था शादी का माहौल

चिड़ावा शहर की बाइपास रोड पर मंड्रेला चौराहे पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सिकंदर अपने दोस्त के साथ चिड़ावा में मंड्रेला चौराहे पर गया हुआ था। जहां हादसा हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 19 Nov 2024, 5:22 PM IST

झुंझुनूं। चिड़ावा शहर की बाइपास रोड पर मंड्रेला चौराहे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सिकंदर अपने दोस्त के साथ चिड़ावा में मंड्रेला चौराहे पर गया हुआ था। जहां हादसा हो गया। सिकंदर इकलौता बेटा था। वहीं सिकंदर के परिवार में शादी समारोह होने के कारण मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार देवरोड निवासी सिकंदर पुत्र सुरेंद्र नायक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चिड़ावा आया हुआ था। जो कि बाइक से अपने दोस्त के साथ मंड्रेला बाइपास की तरफ निकला तो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सिकंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में देवरोड निवासी और मृतक सिकंदर के रिश्ते में भाई बबलू ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी। उधर, सिकंदर की चचेरी बहन की शादी होने के कारण परिवार में खुशी की जगह मातम पसर गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी बलवीर चावला ने परिजनों से रिपोर्ट ली।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा: बाइक आमने-सामने टकराई, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

एकलौता बेटा था सिकंदर

मंड्रेला चौराहे पर हादसे में देवरोड के इकलौते बेटे की मौत हो गई। जिस कारण मृतक सिकंदर के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि सिकंदर के पिता की वर्षों पहले ही मौत हो गई। ऐसे में घर की सारी जिम्मेदारी सिकंदर को भी संभालनी पड़ रही थी। जिसकी छोटी बहन की करीब एक माह पहले ही शादी हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग