बूंदी

Bundi : शाम ढलने के साथ ही पूरे वार्ड में नशेड़ियों का जमावड़ा, जिम्मेदार मौन

वार्ड संख्या-42 बीबनवां रोड स्थित मोडू भवन में लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

less than 1 minute read
Mar 22, 2026
बूंदी. मोहल्ला मीङ्क्षटग में मौजूद लोग। पत्रिका

बूंदी. वार्ड संख्या-42 बीबनवां रोड स्थित मोडू भवन में लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। भरोसी बाई व प्रेम बाई भील ने बताया कि शाम ढ़लने के साथ ही पूरे वार्ड में नशेड़ियों का आतंक शुरू हो जाता हैं।

मना करने पर अभद्रता करते है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। यहां पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। सीवरेज, नाली निर्माण ओर जलापूर्ति की समस्या के समाधान की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

सीवरेज लाइन डले
शकुंतला बाई एवं डाली बाई ने बताया कि वार्ड में एक पानी की टंकी का निर्माण हो। नाली निर्माण नहीं होने से नारकीय जीवन जीना पड़ता है। बाबूलाल मेघवालए रमेश गुर्जर व देवराज ने बताया कि सीवरेज लाइन डाली जानी चाहिए।

बढ़े मूलभूत सुविधाएं
वार्ड में नाली निर्माण व सामुदायिक भवन का निर्माण के लिए बार अधिकारियों को अवगत करा चुके। मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होना आवश्यक है।
पप्पूलाल सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता

जिम्मेदारों ने कहा
शिकायत मिली है। वार्ड में नशेडिय़ों की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। बीट प्रभारी व गाड़ी भेजकर गश्त कराई जाएगी।
भंवर सिंह, थाना प्रभारी, सदर

Also Read
View All

अगली खबर