बूंदी

Bundi : बजट स्वीकृत, फिर भी चार माह से बन्द है विद्यालय का निर्माण कार्य

क्षेत्र की खरायता पंचायत के डडवाडा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के नए भवन का निर्माण चार माह से बंद है।
less than 1 minute read
Feb 09, 2026
Bundi : बजट स्वीकृत, फिर भी चार माह से बन्द है विद्यालय का निर्माण कार्य
लबान. खुले में अध्ययन करते बच्चे।

लबान. क्षेत्र की खरायता पंचायत के डडवाडा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के नए भवन का निर्माण चार माह से बंद है। और मजबूर विद्यालय को पास ही के सामुदायिक भवन में संचालित करना पड़ रहा है विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामस्वरूप में बताया कि विद्यालय का भवन जीर्णशीर्ण होने से जमींदोज कर देने के बाद विद्यालय को पास के सामुदायिक भवन के दो कमरों में संचालित कर रहे है।

वहीं विद्यालय के नए भवन निर्माण के लिए समसा योजना में 23 लाख पचास हजार रुपए का बजट स्वीकृत हुआ जिसमे 20 लाख रुपए में दो कमरे बरामद व करीब 3 लाख पचास हजार रुपए से शौचालय का निर्माण करना था और ठेकेदार ने करीब चार माह पहले ही संवेदक ने निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग के आरोप लगा कर ऑनलाइन सुगम पोर्टल पर शिकायत करने से संवेदक ने विभाग के निर्देश पर कार्य रोक दिया और विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी,

लेकिन उसके बाद से निर्माण कार्य बन्द पड़ा है और विद्यार्थियों को सामुदायिक भवन में अध्ययन करवाया जा रहा है। ग्रामीण भंवरलाल, रामकिशन, प्रभुलाल आदि ने बताया भवन के अभाव में कि बच्चों का अध्ययन प्रभावित हो रहा है। बच्चों को खुले में बैठना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्य को शुरू करवाने की मांग की है।

कई बार लिख चुके
विद्यालय सामुदायिक भवन में संचालित हो रहा है। चार माह से कार्य बन्द पड़ा है। परिसर में निर्माण पसरी पड़ी है। कई बार अधिकारी व संवेदक का कार्य शुरू करने के लिए लिखा जा चुका है।
रामस्वरूप प्रधानाध्यापक

ग्रामीणों ने बेवजह ही शिकायत की थी। विभाग ने जांच होने तक कार्य बन्द करने के निर्देश दिए थे। अब कार्य शुरू करने के निर्देश मिल गए है। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
हजारी लाल संवेदक

Updated on:
09 Feb 2026 06:56 pm
Published on:
09 Feb 2026 06:56 pm