बूंदी

Bundi : धर्मांतरण पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल ने देश में लगातार हो रहे लव जिहाद एवं धर्मांतरण के मामलों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

2 min read
Apr 18, 2026
बूंदी. जिला कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ता।

बूंदी. विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल ने देश में लगातार हो रहे लव जिहाद एवं धर्मांतरण के मामलों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। विहिप के नगर प्रचार प्रमुख नंदलाल सैनी ने बताया कि कार्यकर्ता बस स्टैंड स्थित मां वैष्णो देवी के मंदिर में एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता नारे लगाते हुए जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे। नगर अध्यक्ष कुलदीप वधवा ने सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पढक़र सुनाया।

ज्ञापन में बताया कि लव जिहाद वर्तमान में एक विशेष चुनौती बन गया है और इसकी घटनाएं आए दिन सुनने व देखने को मिल रही हैं। इसे देश के सामाजिक ताने-बाने को विकृत करने वाली जिहादी मानसिकता बताया गया, जो राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा एवं सद्भावना के लिए एक कड़ी चुनौती है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि देशभर से आए विभिन्न मामलों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के नाम भी उभर कर सामने आए हैं। नासिक में प्रतिष्ठित संस्थानों के आसपास ऐसी घटनाएं उजागर होने से यह स्पष्ट हो गया है कि लव जिहाद का जाल सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है।
ज्ञापन के इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले जिहादियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई है, ताकि ऐसी पुनरावृत्ति न हो।


इस दौरान बजरंग दल जिला सहसंयोजक दिनेश राठौर, नगर सह संयोजक आशीष यादव सहित जिला सह मंत्री रामेश्वर दुबे, उपाध्यक्ष अजय पांडे, महावीर कराड, नगर मंत्री जगमोहन गौतम, नगर सह मंत्री राजन पालीवाल, गौ सेवा प्रमुख प्रदीप श्रीमाल, सत्संग प्रमुख प्रहलाद केवट, अनिल चतुर्वेदी, वार्ड पार्षद मुकेश माधवानी, मनीष सिसोदिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया
नैनवां. देश में बढ़ती कथित जिहादी गतिविधियों, अवैध कब्जों एवं अन्य गंभीर मामलों के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंगदल के तत्वावधान में शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय प्रदर्शन राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन से पूर्व कार्यकर्ता पंचमुखी महादेव मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पर पहुंचे।
बजरंग दल कोटा विभाग सह संयोजक लक्की चोपड़ा ने कहा कि ‘‘देश में जिस प्रकार जिहाकी घटनाएं बढ़ रही हैं, वह अत्यंत निंदनीय है। सरकार को इस पर सख्त कानून बनाना चाहिए। ऐसी विकृत मानसिकता देश की एकता और अखंडता के लिए गंभीर खतरा है।’’
जिला मंत्री संजय नागर ने कहा कि देश में बढ़ती आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना आवश्यक है। प्रदर्शन में विहिप जिला संपर्क प्रमुख शेखर व्यास, प्रखंड मंत्री पवन गौतम, सह मंत्री सोनू जांगिड़, प्रखंड संयोजक धनराज सैनी, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख जितेंद्र देवल, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख अशोक नागर, दुगारी खंड संयोजक योगेंद्र कोली, नगर अध्यक्ष अंकित मारवाडा, नगर मंत्री मुकेश नागर, सह मंत्री उमेद यादव, नगर संयोजक कुलदीप नागर, सह संयोजक राजेश जोगी, प्राजल जैन, बबलू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Published on:
18 Apr 2026 12:17 pm
Also Read
View All