बूंदी

Bundi : स्वदेश दर्शन 2.0 में काशी की तर्ज पर सजेगी केशव नगरी

पौराणिक धार्मिक नगरी केशव धाम पर स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत स्वीकृत प्रथम चरण के 21 करोड़ के सौंदर्यीकरण के काम गति पकड़ने लग गया।

less than 1 minute read
Feb 20, 2026
केशवरायपाटन. चम्बल के घाट पर लाल पत्थर का कार्य करते कारीगर।

केशवरायपाटन. पौराणिक धार्मिक नगरी केशव धाम पर स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत स्वीकृत प्रथम चरण के 21 करोड़ के सौंदर्यीकरण के काम गति पकड़ने लग गया। अलग अलग निर्माण एजेन्सियों के माध्यम से इस धाम को वाराणसी की तर्ज पर सजाया जाएगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए इस स्थान के सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। चम्बल नदी के किनारे केशव घाट, नाव घाट पर घाटों को नया स्वरूप देने के लिए लाल पत्थरों की जडाई शुरू कर दी गई है।

चार से पांच इंच मोटाई वाले लाल पत्थरों के पटान, सीढ़ियां बनाई जा रही है। यहां पार्किंग व्यवस्था, हरिद्वार की तर्ज पर चम्बल के घाटों का नवीनीकरण किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त विद्यालय को हटा दिया गया है। भोजन शाला, धर्मशाला, विश्राम गृह, शौचालय, प्रसाद के लिए दुकानें, का कार्य गति पकड़ रहा है। इस योजना में यहां आने वाले पर्यटक व श्रद्धालु नौका विहार का लुत्फ उठा सकेंगे। इसी प्रकार सीढिय़ों पर ही लाल पत्थरों की जडाई की जा रही है। चम्बल नदी के तेज बहाव को देखते हुए बड़े पत्थर लगाए जा रहे हैं।

निर्माण को देख कर लोगों में उत्साह
चर्मण्यवती को मिल रहे नए लुक को देखने लोग आ रहे हैं। स्वदेश दर्शन योजना में यहां वैसे 70 करोड़ रुपए का प्रावधान है। पहले चरण का काम लोगों के लिए उत्साह का कारण बनता जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर स्वीकृत यह योजना पौराणिक केशव धाम को नया रूप देने का काम कर रहा है। चम्बल नदी में नौका विहार हो या बिजली की चमक से जगमगाहट यहां के पर्यटन के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

Also Read
View All

अगली खबर