बूंदी

छात्र online fraud से सतर्क व सावधान रहें

बढ़ते सायबर सुरक्षा को लेकर कैसे सुरक्षित रहे, ऑनलाइन ठगी से कैसे बचा जाए? इसे लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वर्चुअल कक्ष में चल रहे 10 दिवसीय साइबर सिक्योरिटी प्रशिक्षण में जिले के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jan 2022, 8:08 PM IST
छात्र online fraud से सतर्क व सावधान रहें
छात्र online fraud से सतर्क व सावधान रहें

छात्र online fraud से सतर्क व सावधान रहें
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल ने शिक्षकों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर
बूंदी. बढ़ते सायबर सुरक्षा को लेकर कैसे सुरक्षित रहे, ऑनलाइन ठगी से कैसे बचा जाए? इसे लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वर्चुअल कक्ष में चल रहे 10 दिवसीय साइबर सिक्योरिटी प्रशिक्षण में जिले के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यहां प्रशिक्षित शिक्षक जिले के अन्य शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के गुर सिखा रहे हैं।
इसी क्रम में शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल वर्चुअल जुड़े। उन्होंने नैनवां ब्लॉक के शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन फ्रॉड के नए तरीके अपनाए जा रहे हंै, ऐसे में सभी को सतर्क व सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने सुरक्षित तरीके से इंटरनेट पर कार्य करने और हैकिंग से बचने के तरीकों के बारे में मार्गदर्शन दिया।

एएसपी ने कहा कि साइबर अपराध के लिए इस नम्बर पर 155260 पर सम्पर्क करें। इससे पहले साइबर जानकार हेड कांस्टेबल बालकृष्ण दीक्षित ने वर्तमान में कौन-कौन से साइबर क्राइम सामने आ रहे हैं, उनके बारे में जानकारी दी।
लॉ प्रोफेसर नीतू नुवाल ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र भारद्वाज ने आभार जताया। मास्टर ट्रेनर लोकेश जैन, शोभाकंवर, रेहाना चिश्ती व अनुबाला देवगन ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों, तकनीकी, बच्चों पर मोबाइल के दुष्प्रभाव व बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी।

इससे रहे सावधान
किसी को भी ओटीपी शेयर नहीं करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन किसी अनजान के साथ साझा न करें। पासवर्ड डिवाइस में सेव नहीं करें। छात्र इंटरनेट यूज में लेते समय अनावश्यक लिंक को क्लिक न करें, प्रमाणिक वेबसाइट का ही प्रयोग करें। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो मैसेज को शेयर करने से बचे। अभिभावक समय -समय पर बच्चों पर निगरानी रखे।

Published on: