बूंदी

against : ग्रामीण बोले-पहले डिजाइन बताओ, उसके बाद कार्य शुरू करने देंगे

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 तालाबगांव के निकट एनएचएआई द्वारा बनाई जा रही पुलिया निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध कर मौके पर डिजाइन की मांग की तो वहां पहुंचे कंपनी के कार्मिक बगले झांकने लगे। जिस पर ग्रामीणों ने विरोध कर वापस लौटा दिया।
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2022, 7:50 PM IST
against : ग्रामीण बोले-पहले डिजाइन बताओ, उसके बाद कार्य शुरू करने देंगे
against : ग्रामीण बोले-पहले डिजाइन बताओ, उसके बाद कार्य शुरू करने देंगे

against : ग्रामीण बोले-पहले डिजाइन बताओ, उसके बाद कार्य शुरू करने देंगे
तालाबगांव के लोगों ने संवेदकों के कार्मिकों को वापस लौटाया
हिण्डोली. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 तालाबगांव के निकट एनएचएआई द्वारा बनाई जा रही पुलिया निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध कर मौके पर डिजाइन की मांग की तो वहां पहुंचे कंपनी के कार्मिक बगले झांकने लगे। जिस पर ग्रामीणों ने विरोध कर वापस लौटा दिया। जानकारी के अनुसार तालाबगांव बायपास पर 2015 को फूलसागर बांध के कैचमेंट में सडक़ बना देने से यहां पर 2019 में तेज बारिश से काफी समय तक सड़क पर पानी भरा रहा था। जिससे 2 महीने तक वाहनों को तालाब गांव की पुरानी सड़क से आवाजाही करनी पड़ी थी। इस दौरान यहां पर काफी दुर्घटनाएं भी हुई थी। अब नई सड़क निर्माण में यहां पर पुलिया निर्माण की बात सामने आई है। जिस पर 2 दिन पूर्व संवेदक द्वारा यहां पर कार्य शुरू कर दिया गया, लेकिन ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर गए व कार्य रुकवा दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें डिजाइन नहीं बताएंगे, वह कार्य नहीं करने देंगे। इस पर ग्रामीणों को समझाइश के लिए शनिवार शाम को संवेदक के कार्मिक यहां आए। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि यहां पुलिया बनाने के बाद गांव के सैकड़ों वाहन कहां पर खड़े होंगे एवं बड़ौदिया जाने वाले लोगों व वाहन चालकों को और भी खतरा बढ़ जाएगा। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया एवं कार्मिकों को बैरंग वापस लौटा दिया। ग्राम पंचायत तालाबगांव के उपसरपंच कयामुद्दीन ने बताया कि एनएचएआई की लापरवाही से अब तक दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि यहां पर पुलिया बनने से गांव के वाहनों को खड़े करने में परेशानी होगी। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें डिजाइन उपलब्ध नहीं करवाएंगे, वह कार्य शुरू नहीं होने देंगे। इस बारे में एनएचएआई के मैनेजर नरेश चौधरी ने बताया कि यहां पर मिनी ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा। उसकी लंबाई कम व ज्यादा हो सकती है। इसके बारे में स्पष्ट नहीं कह सकते हैं।

Published on: