बूंदी

ढाबे पर किया जानलेवा हमला, नकदी लूटी

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के बल्लोप - वेदांता कॉलेज के बीच एक ढाबे पर धावा बोला और तोडफ़ोड़ कर प्राणघातक हमला किया। वारदात के बाद हमलावर नगदी लूट ले गए।

less than 1 minute read
Aug 01, 2021
ढाबे पर किया जानलेवा हमला, नकदी लूटी

ढाबे पर किया जानलेवा हमला, नकदी लूटी
तालेड़ा. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के बल्लोप - वेदांता कॉलेज के बीच एक ढाबे पर धावा बोला और तोडफ़ोड़ कर प्राणघातक हमला किया। वारदात के बाद हमलावर नगदी लूट ले गए।
पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात को वेदांता कॉलेज के समीप एक ढाबे पर गोपी गुर्जर, अवतार सिंह व रणवीर सिंह के साथ 15- 20 जनों ने शराब के नशे में ढाबे में आकर खाना खाने के दौरान गाली गलौज कर मारपीट की। ढाबे पर काम करने वाले व्यक्तियों पर हथियारों से प्राण घातक हमला किया। सामानों को तोड़ दिया। फरियादी राजदीप सिंह के तलवार से व अभिषेक मेहरा के साथ चाकू से वार किए, जिससे वह घायल हो गए। वारदात के दौरान ढाबे में रखे 95 हजार रुपए थे, जिन्हें हमलावर लूट ले गए। हमलावर दो कारों में सवार होकर आए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज कराया
सुवासा. बिजली निगम के सहायक अभियंता ने बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज कराया है। सहायक अभियंता दिनेश मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि देलूंदा फीडर पर रशीद विद्युत ट्रांसफार्मर से सिंगल फेज में अवैध केबल डालकर अपने घर में विद्युत उपयोग कर रहा था। बुधवार को अवैध केबल का तार टूटकर पास में खेत पर कार्य कर रहे शिवराज के ऊपर गिर गया, जिससे वह झुलस गया। मौके पर कनिष्ठ अभियंता सोनम तिवारी ने पहुंचकर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी। जिसमें देलूंदा निवासी रशीद दुर्घटना का जिम्मेदार बताया गया। बाद में इस मामले की केशवरायपाटन थाना पुलिस को रिपोर्ट सौंपी।

Published on:
01 Aug 2021 07:55 pm
Also Read
View All