बूंदी

गुरु शबद यात्रा का सिख समाज व अन्य संगठनों ने आतिशबाजी व फूलों से किया स्वागत

पाकिस्तान से गुरुनानक देवजी के जन्मस्थान ननकाना साहिब से 550 साल गुरुनानक गुरु शब्द यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए नगर कीर्तन बडगांव गुरद्वारे के जथेदार बाबा लक्खा सिंह की अगुवाई में बूंदी पहुंचा।
less than 1 minute read
Sep 28, 2019
गुरु शबद यात्रा का सिख समाज व अन्य संगठनों ने आतिशबाजी व फूलों से किया स्वागत
गुरु शबद यात्रा का सिख समाज व अन्य संगठनों ने आतिशबाजी व फूलों से किया स्वागत

गुरु शबद यात्रा का सिख समाज व अन्य संगठनों ने आतिशबाजी व फूलों से किया स्वागत
बूंदी. पाकिस्तान से गुरुनानक देवजी के जन्मस्थान ननकाना साहिब से 550 साल गुरुनानक गुरु शब्द यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए नगर कीर्तन बडगांव गुरद्वारे के जथेदार बाबा लक्खा सिंह की अगुवाई में बूंदी पहुंचा। यहां सिलोर चौराहे सहित कई स्थानों पर जोरदार अगुवानी की गई। हाई-वे फूलों से अट गया।
बूंदी जिले के समस्त सिख समाज ने व अन्य संगठनों ने शब्द गुरुयात्रा का आतिशबाजी व फूलों की वर्षा से स्वागत किया। पूरे रास्ते मे सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए संगत चल रही थी। जिसमें गुरुद्वारा लंगर साहिब के प्रधान कश्मीर सिंह, तरसेम सिंह, हेमकुंट प्रधान कविन सिंह, सरपंच भगवान सिंह, गुरुनानक कॉलोनी के महासचिव कृपाल सिंह छाबड़ा, सिंह सभा गुरुद्वारे के प्रधान हरि सिंह, बालचंदपाड़ा गुरुद्वारे के प्रधान रमेश सिंधी आदि सहित कई जनों ने नगर कीर्तन की अगुवानी की। यात्रा बूंदी से होकर अजमेर पुष्कर पहुंचेगी। यात्रा का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की ओर से किया गया।

Updated on:
28 Sept 2019 08:34 pm
Published on:
28 Sept 2019 08:34 pm