बूंदी

जिला चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधारो

जिला चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर विजय से मिला।

less than 1 minute read
Jul 09, 2021
जिला चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधारो

जिला चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधारो भाजपा का प्रतिनिधि मंडल प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से मिला
बूंदी. जिला चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर विजय से मिला। भाजपा नेता संजय लाठी, अमित निम्बार्क व लोकेश शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ‘अ’ श्रेणी के चिकित्सालय पहुंचकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को आड़े हाथों लिया और चिकित्सा व्यवस्थाओं की बदइंतजामियों पर कई सवाल उठाए। मातृ एवं शिशु रोग विभाग में रात्रिकालीन महिला चिकित्सक की ड्यूटी सुनिश्चित करने एवं दो नम्बर जांच केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की जांच रसीद कटवाने की व्यवस्था शुरू कराने की मांग रखी। लाठी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में राहत के लिए चिकित्सालय में वातानुकूलित व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने निरंकुश व लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर तत्काल प्रभाव से अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उन्हें पाबंद करने को कहा। इस दौरान आकाश नायक, विकास शर्मा, मुकेश गुर्जर, कुलदीप गौतम आदि मौजूद रहे।

Published on:
09 Jul 2021 09:26 pm
Also Read
View All