बूंदी

अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ी कुंवारती कृषि उपज मण्डी, मंडी की सड़क रही जाम। देखे वीडियो

कुंवारती कृषि उपज मंडी गुरुवार को अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ी। यहां माल बेचने आए किसान को जाम में फंस जाने के बाद दोपहर तक अपनी उपज खाली करने का इंतजार करना पड़ा।

less than 1 minute read
Oct 28, 2021
अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ी कुंवारती कृषि उपज मण्डी, मंडी की सडक़ रही जाम। देखे वीडियो

रामगंजबालाजी. कुंवारती कृषि उपज मंडी गुरुवार को अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ी। यहां माल बेचने आए किसान को जाम में फंस जाने के बाद दोपहर तक अपनी उपज खाली करने का इंतजार करना पड़ा। ऐसे में मंडी की सडक़ पर लगभग 1 किलोमीटर से अधिक तक दोनों सडक़ों पर जाम लगा रहा। वही मंडी के प्लेटफार्म पर व्यापारी द्वारा करीब किए गए माल का लदान नहीं होने से दिनभर मंडी में जाम के हालात बने रहे।जानकारी के अनुसार यहां मंडी में बुधवार को व्यापारियों द्वारा खरीद किये गये माल का लदान नहीं होने से मंडी के सभी प्लेटफार्म पर व्यापारियों की बोरियां पड़ी रही।व्यापारियों की बोरियां नहीं हटाए जाने से मंडी में माल बेचने आये किसानों के वाहनों को मंडी प्रशासन ने गेट के बाहर ही खड़ा कर दिया। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक मंडी में वाहनों को प्रवेश नहीं मिला।आढ़तिया संघ सचिव सुनील श्रृंगी सुबह मोके पर पहुंचे और सदर थाना पुलिस को सूचना दी।तब मोके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस व सदर थाना पुलिस ने जाम खुलाया।
नहीं दिखा रहे सतर्कता
मंडी प्रशासन मंडी में खरीदे गए माल का लदान करने को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा। यहां मंडी में व्यापारी माल खरीदने के बाद सभी प्लेटफार्म पर अपनी बोरियों को पड़ी रखते है।उसके बावजूद मंडी प्रशासन द्वारा किसानों को मंडी में माल बेचने के लिए बुलाया जा रहा है।

Updated on:
28 Oct 2021 04:47 pm
Published on:
28 Oct 2021 04:44 pm
Also Read
View All