बूंदी

11 सूत्री मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ जयपुर के प्रदेशव्यापी आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे दिन जिला मुख्यालय पर जिलेभर के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Aug 19, 2021
11 सूत्री मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

बूंदी. राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ जयपुर के प्रदेशव्यापी आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे दिन जिला मुख्यालय पर जिलेभर के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चन्दन पंचोली के नेतृत्व में जिलेभर से आए मंत्रालयिक कर्मचारियों ने रेडक्रॉस परिसर से ढोल बजाते हुए अहिंसा सर्किल, इन्द्रा मार्केट, कोटा रोड होते हुए जिला कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। सरकार की ओर से लंबे समय से मांगों का निस्तारण नहीं करने से आक्रोशित मंत्रालयिक कर्मचारियों ने रैली में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली के रूप में कर्मचारी जिला कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला मंत्रालयिक कर्मचारी भी उपस्थित रही। यहां जिलाध्यक्ष पंचोली के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिलेभर में चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन कर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। मांगें नहीं मानने पर आंदोलन को उग्र किया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, मुख्य सलाहकार राकेश कुमार शर्मा, जिला महामंत्री ओम प्रकाश वर्मा, मुकेश मेघवंशी, सत्यनारायण मीणा, ऋतुराज दाधीच, इन्द्र कुमार विजय, दिनेश करवा, विक्रम सिंह, देवेन्द्र शर्मा, रफीक अहमद आदि सहित कई जने मौजूद थे।

Published on:
19 Aug 2021 05:44 pm
Also Read
View All