स्थानीय निकाय विभाग कोटा के उपनिदेशक ने नैनवां नगरपालिका के दो पार्षदों वार्ड 3 के पार्षद रजनीश शर्मा व वार्ड 17 के पार्षद गोविन्द सैनी के खिलाफ पद के दुरुपयोग करने के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।
नैनवां. स्थानीय निकाय विभाग कोटा के उपनिदेशक ने नैनवां नगरपालिका के दो पार्षदों वार्ड 3 के पार्षद रजनीश शर्मा व वार्ड 17 के पार्षद गोविन्द सैनी के खिलाफ पद के दुरुपयोग करने के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। उपनिदेशक के आदेश पर नगरपालिका के अधिशासी ने जांच शुरू कर दी है। अधिशासी अधिकारी सुरेन्द्रकुमार मीणा ने बताया कि दोनों पार्षदों के खिलाफ कस्बे के कुछ लोगों ने अतिक्रमण करने व अतिक्रमणों को बढ़ावा देने की शिकायत की थी। जिस पर उपनिदेशक ने जांच करने का आदेश दिया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि वार्ड तीन के पार्षद रजनीश शर्मा के खिलाफ तीन बिंदुओं की शिकायत की है। जिसमें पद का दुरुपयोग करते हुए अपने पुत्र को पालिका में संवेदक के माध्यम से फायरमैन के पद पर लगाना, अतिक्रमण को बढ़ावा देने व राजकीय जेल की भूमि पर भी अवैध रूप से पट्टा बनवा रखने की शिकायत दी है। वार्ड 17 के पार्षद गोविन्द सैनी के खिलाफ पालिका भूमि पर अतिक्रमण करने व बिना अनुमति के ईंट भट्टा संचालित करने की शिकायत दी।
पार्षदों का कहना
पार्षद रजनीश शर्मा का कहना है कि मेरा कहीं भी कोई अतिक्रमण नहीं है। न ही मैंने किसी रसूखदार का पट्टा बनवाया। मेरे खिलाफ की गई शिकायत झूठी है। पार्षद गोविन्द सैनी ने भी कहा कि मेरा कहीं पर भी कोई अतिक्रमण नहीं है। ईंट भट्टा संचालित करने की शिकायत भी झूठी है।
माता- पिता मजदूरी को गए, पीछे से नाबालिग पुत्री ने कर ली आत्महत्या
तालेड़ा . कस्बे में गुरुद्वारे के पीछे एक नाबालिग किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया है। थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि माता-पिता मजदूरी करने गए थे। पूजा भील (17) घर पर अकेली थी। इस दौरान आत्महत्या कर ली। पूजा की छोटी ***** ने उसकी नानी को इसके बारे में बताया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल लाई, जहां पोस्टमार्टम करवाया शव परिजनों को सौंपा। मृतका के पिता नंदकिशोर भील ने रिपोर्ट सौंपी। जिसमें महेंद्र भील दोबड़ा की बावड़ी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पिता ने बताया कि महेंद भील उसकी पुत्री से मोबाइल पर बातें करता था। जिससे मृतका परेशान रहती थी।