
सांकेतिक फाइल फोटो पत्रिका
बूंदी। 11 हजार विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक 48 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। साथी युवक को उसको अस्पताल लेकर पहुंचा। युवक का चेहरा गर्दन के पास से काफी जख्मी हो गया। जबड़े के आस पास की हड्डियां के छोटे-छोटे टुकड़े हो गए।
जानकारी के अनुसार लंका गेट निवासी जगदीश राठौर रोजाना की तरह अपने साथी के साथ बाइक पर नमाना स्थित अपने कार्यस्थल जा रहे थे, तभी धनावा गांव के आगे बढ़ते ही वो 11 हजार केवी की झुल रही लाइन की चपेट में आ गए। जबकि जगदीश ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन गर्दन नहीं बचा पाया। अचानक हुए हादसे के बाद युवक का काफी मात्रा में खून बह गया। घटना में जगदीश राठौर के कान से लेकर श्वास नली तक का हिस्सा पूरी तरह कट गया।
उसे जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जहां सर्जन डॉ. आशीष व्यास ने बताया कि हादसे में घायल जगदीश का चेहरा गर्दन के पास से 50 प्रतिशत उखड़ गया। गंभीर चोट के कारण गले की मांसपेशियां और जीभ सांस की नली में फंस गई थी, जिससे उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
व्यास और उनकी टीम ने लगभग तीन घंटे तक ऑपरेशन कर सौ टांके लगाए और सारी चमड़ी को वापस जोड़ा। डॉ. व्यास ने बताया कि जब मरीज की स्थिति सही होगी तब उसके हड्डियों का ऑपरेशन दूसरे चरण में किया जाएगा।
डॉ.व्यास के अनुसार गंभीर घायल मरीज जगदीश को सांस लेने में परेशानी हो रही थी,वो बोलना चाह रहा था, लेकिन बोल नहीं पा रहा था। टीम ने गले से सांस लेने का एक अलग रास्ता बनाया गया। अत्यधिक रक्त रिसाव होने के कारण मरीज का बीपी कम हो रहा था, जिस पर तुरंत दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया। डॉ. आशीष व्यास के साथ डॉ.अंकुश अग्रवाल, राजीव, नर्सिंग ऑफिसर मुकेश सेन आदि का सहयोग किया।
उधर, उतरना पंचायत के ग्राम चमावली में मंगलवार रात्रि को 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर एक मकान की छत पर गिर गया। हालांकि समय रहते परिवार के सदस्यों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। जानकारी अनुसार तार गिरते ही छत पर रखे सामान में आग लग गई, जिससे मकान की पट्टियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
Published on:
08 Apr 2026 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
