25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : सिंघकेश्वर महादेव के दो कुंडों में श्रमदान कर की सफाई

ग्राम पंचायत तालाब गांव क्षेत्र में स्थित व सथूर के निकट एतिहासिक पर्यटक स्थल सिंघकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित दो कुंडों की रविवार को राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत लोगों ने पसीना बहाकर श्रमदान कर सफाई की। सथूर के पूर्व सरपंच मनमोहन धाबाई व हम लोग संस्था के संयोजक डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में सुबह 8:30 सथूर, तालाब गांव, ढाकनी, बडानयागांव, हरिपुरा से महिला व पुरुष श्रमदान करने महादेव मंदिर परिसर में पहुंचे।

3 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 25, 2026

Bundi : सिंघकेश्वर महादेव के दो कुंडों में श्रमदान कर की सफाई

हिण्डोली. सथूर के निकट सिंघकेश्वर महादेव मंदिर परिसर के कुंड में श्रमदान करते ग्रामीण। पत्रिका

हिण्डोली. ग्राम पंचायत तालाब गांव क्षेत्र में स्थित व सथूर के निकट एतिहासिक पर्यटक स्थल सिंघकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित दो कुंडों की रविवार को राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत लोगों ने पसीना बहाकर श्रमदान कर सफाई की। सथूर के पूर्व सरपंच मनमोहन धाबाई व हम लोग संस्था के संयोजक डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में सुबह 8:30 सथूर, तालाब गांव, ढाकनी, बडानयागांव, हरिपुरा से महिला व पुरुष श्रमदान करने महादेव मंदिर परिसर में पहुंचे।

यहां पर स्थित दो कुंड गंदगी से अटे पड़े थे, जिसकी लकड़ियों, कांटेदार उपकरणों से बाहर निकाला। देखते ही देखते दोनों कुंड साफ नजर आने लगे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों कुंडों का पानी कांच की तरह साफ नजर आने लगा। यहां पर स्थित दो कुंडों में महिलाओं व पुरुषों ने भीषण गर्मी में श्रमदान करने में पीछे नहीं रहे। किसी ने गंदगी को तगारियों में भरकर फेंका तो किसी ने झाड़ू लगाया, किसी ने लकड़ियों व कांटो से कुंड में हो रही गंदगी निकाली।

हर पंचायत में चले अभियान

सरपंच संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष मनमोहन धाबाई ने बताया कि राजस्थान पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक सरोकार का कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है, जो जल स्रोत वर्षों से गंदे पड़े रहते हैं, उन्हें श्रमदान के माध्यम से चकाचक किया जा रहा है। सिंघकेश्वर महादेव के कुंडों में भी काफी गंदगी थी, लेकिन लोगों की मदद से श्रमदान कर दोनों कुंडो को साफ कर दिया गया है। धाबाई ने जिला प्रशासन से कहा कि राजस्थान पत्रिका के अभियान अमृतं जलम् को प्रत्येक ग्राम पंचायत में शुरू करवाया जाए। ताकि लोगों में स्वावलंबन की भावना बड़े एवं स्थानीय जल स्रोतों को अधिक महत्व मिलेगा।

लोग आते रहे, कारवां बढ़ता गया

सिंघकेश्वर महादेव कुंड में सफाई करने के लिए आने वाले लोगों का सिलसिला जारी रहा। सुबह 8:30 बजे एक दर्जन लोग कुंड की सफाई करने पहुंचे। उसके बाद यहां पर धीरे-धीरे लोग की संख्या बढ़ती गई। चंद्रभागा नदी को स्वच्छ करवाएंगे। हम लोग संस्था के संयोजक डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा कि यहां पर सथूर चंद्रभागा लघु सिंचाई परियोजना के निकट बारिश के मौसम में पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें सभी की भागीदारी हो। डॉ. गुप्ता ने कहा कि चंद्रभागा नदी की स्थिति काफी खराब है। इसमें स्थानीय लोगों व आसपास के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा तो चंद्रभागा नदी को संस्था व लोगों के सहयोग से चकाचक किया जाएगा। छोटी नदियां साफ रहेंगी तो बड़ी स्वत: साफ हो जाएगी।

युवाओं ने किया श्रमदान

लबान. राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान से प्रेरित होकर कस्बे के युवाओं ने शनिवार को राजकीय विद्यालय परिसर एवं तालाब किनारे श्रमदान कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान युवाओं ने विद्यालय परिसर में फैली गंदगी, प्लास्टिक कचरे एवं झाड़ियों की सफाई की। वहीं विद्यालय से सटे तालाब किनारे जमा मिट्टी, कंटीली झाडिय़ां एवं झाड़-झंखाड़ को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया।

युवाओं ने बताया कि जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। तालाबों एवं जलाशयों की नियमित सफाई से वर्षा जल का बेहतर संचयन होने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। श्रमदान के दौरान युवाओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने एवं जल स्रोतों को प्रदूषित नहीं करने का संदेश भी दिया।

अभियान में शामिल युवाओं ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार किया। साथ ही तालाब किनारे उगी झाड़ियों एवं जमा मिट्टी को हटाकर जल निकासी एवं जल भराव क्षेत्र को भी व्यवस्थित किया। युवाओं ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान लगातार चलाने का संकल्प लिया। श्रमदान अभियान में कमल मीणा, अखिलेश मीणा, शिव प्रकाश सेन, जगदीश सेन, हरिओम मीणा, कालूलाल मीणा, दीपू सेन सहित कई युवा मौजूद रहे।